[चुनाव से संबंधित खबर]

बिलासपुर – सिरगिट्टी की राजनीती मे नया भूचाल आ गया है दरअसल दोनों प्रमुख पार्टी ने इस नगरीय निकाय चुनाव मे कुछ पुराने तो कुछ नए चेहरे को अपना प्रत्यासी घोषित कर चुनाव मैदान मे उतारा है। परन्तु इस बार लोग छाप पर नहीं व्यक्तिगत छवि को अपना समर्थन देने की सोच रहें है।
————>>>>>>>
इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 मे आरक्षण महिला आने से कुछ लोगो की दाल नहीं गल पाई वरना इस वार्ड मे पड़ोसी वार्ड के नेता भी अपनी किश्मत आजमाने एड़ी चोटी एक करने वाले थे लिहाजा अब वार्ड मे दो प्रमुख दलों ने अपने अपने पत्नियों को मैदान मे उतार कर राजनीती ताकत झोक दी है बताते चले की नगर पंचायत कार्यकाल मे सरपंच व नगर अध्यक्ष रहें केशरी इंगोले इस वार्ड से पार्षद के प्रत्यासी है। जिन्होंने पूर्व मे भी पार्षद पद पर चुनाव लड़ी थी जिन्हे उस समय का उभरता चेहरा रवि साहु से हार का मुख देखना पड़ा इस बार उसी रवि साहु की पत्नी निधि साहु से चुनावी मुकाबला है। अब देखना होगा इस चुनाव मे इस वार्ड की जनता पूर्व नगर अध्यक्ष को अपने वार्ड की जिम्मेदारी देते है या फिर पूर्व पार्षद की पत्नी को अपना प्रमुख चुनते है।
————>>>>>>>
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 12 जो की न चाहते हुए भी आदिवासी वार्ड पर समर्पित हो चूका है लिहाजा यहां आरक्षण को दरकिनार करते हुए आदिवासी वार्ड घोषित है जिसके चलते दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज यहां अपने कुर्सी से हिल नहीं पाए। इस वार्ड को मानो आरक्षण के साथ ही विकास के अनदेखी से भी जूझना पड़ रहा है भाजपा ने यहां से पूर्व मे सिकस्त खाए प्रत्यासी विजय मरावी को पुनः चुनाव मैदान मे उतारा है जबकि कांग्रेस ने नया चेहरा सामने लाया है जो नागेश ध्रुव का है। जबकि इसी वार्ड का अधिक हिस्सा बन्नाक चौक से बन्नाक डीह के हिस्से मे आता है। यहां दोनों ही पार्टी ने अपना प्रत्यासी नयापारा इलाके से चुना है इस लिए कुछ इलाके के लोग खासा नाराज दिख रहें है अब यहां की स्थिति किसी से छुपा नहीं है हालात पूर्व के कार्यकाल को देखा जाए तो छाप का रंग यहां देखने मिल सकती है बहरहाल इन तीनो वार्ड मे 2 प्लस एक की बगीदारी दिखाई दे रही है।
