
कन्हैया कौशिक – बिलासपुर
स्वीप इलेवन प्रशासन की टीम सहित बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारो के बिच रहा कड़ा मुकाबला

मतदान जागरूकता के प्रति लोगो को जागरूक करने आयोजित की गई मैच
बिलासपुर – मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय राजा रघुनाथ सिंह स्टेडियम ग्राउंड पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए। एक टीम में बिलासपुर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद थे तो दूसरी टीम में बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी सहित पत्रकार शामिल थे मैच के पहले जिला कलेक्टर के द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने सहित किसी भी प्रलोभन पर आकर अपना बहुमूल्य मत नहीं बेचने की शपथ दिलाई इस दौरान स्कूली बच्चो ने वोट का मानव श्रंखला बनाकर उपस्थित जनसमूह को मतदान के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात दोनों के मध्य 10,10 वोहर का सद्भावना मैच कराया गया मैच प्रारम्भ पूर्व ट्रास की प्रक्रिया पुरी की गई जिसमे बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली खान ने ट्रास जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वही प्रशासन की टीम को क्षेत्र रक्षण करने आमंत्रित किए बिलासपुर प्रेस क्लब की ओर से पहले बालेबाजी करते हुए कुल 91 रन बनाए और अपने प्रतिद्वंदी प्रशासन की टीम को 92 रनो का लक्ष्य दिया। प्रशासन की टीम ने खेल का प्रदर्शन करते हुए हुए मीडिया इलेवन से जीत हासिल की। उक्त आयोजन के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा की पत्रकार व प्रशासन हमेशा एक दूसरे से भीड़ती भी है और साथ लेकर भी चलती है हमें अच्छा लगा की आज एक मैदान मे दोनों एक साथ है। इस दौरान जिला कलेक्टर अवनीश शरण बिलासपुर निगम कमीशनर कुणाल दुदावत एसपी संतोष कुमार सिंह एसडीएम सुभाष राज प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली,संजीव पाण्डेय,दिलीप यादव,प्रतीक वाशनिक, गोपी डे,लोकेश बाघमारे,जेपी गुप्ता, सहित पत्रकार व प्रशासन की टीम मौजूद रही।



