कन्हैया कौशिक – बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच होगा मुकाबला
बिलासपुर- मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप इलेवन और मीडिया इलेवन के बीच शहर के रघुराज स्टेडियम में 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सद्भावना क्रिकेट मैच का रोचक मुकाबला होगा। स्वीप इलेवन की कप्तानी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण करेंगे। स्वीप इलेवन की तरफ से एसपी संतोष कुमार सिंह नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत भी मैच खेलेंगे। सीमित ओवरों के इस मैच में मीडिया इलेवन की तरफ से बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली समस्त पदाधिकारी सहित अन्य मीडियाकर्मी शामिल होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकाधिक लोगों को दिलचस्प मैच का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है। इसी प्रकार सरकण्डा स्थित खेल परिसर में नव मतदाता क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है।


