– आयोजन मे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक हुए सामिल नवरात्री की दी बधाई।
बिलासपुर – सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित हॉट बज़ार प्रांगण मे युवा संघर्ष समिति सिरगिट्टी के तत्वोंधान मे मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया भजन गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि देर तक श्रोता उसी की धुन पर झूमने मजबूर हो गए। इस दौरान कलाकारों ने मनोहारी झांकी भी प्रस्तुत की जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही शाम 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक व अन्य अतिथियो द्वारा माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं आरती के साथ किया गया।

इसके बाद सुप्रसिद्ध स्थानीय गायक कपिल चौरे एवं उनके टीम “श्री किशोरी जू जागरण ग्रुप”द्वारा संगीतमय जगराता मे माता भजनो का पिटारा खोल दिया एक से बढ़कर एक देवी भजनो मे श्रोता झूमने मजबूर हो गए भजन-गीत का दौर जो प्रारंभ हुआ तो उसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

इस दौरान वृन्दावन मेरठ के देवीय स्वरूप झांकी की प्रस्तुति देख श्रोता भाव विभोर हो उठे जहाँ झांकी मे काली माँ सहित शिव तांडव से मानो यहां भक्ति की यथा सागर बहने लगी।

रंग बिरंगी लाइटो के साथ ही देवी झांकी देखने मानो एक ही स्थान पर पूरा सिरगिट्टी सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सिमट गए। इस दौरान श्री कौशिक ने आयोजन मे उपस्थित लोगो को नवरात्र की बधाई देते हुए कहा की जिस तरह सभी तीज त्योहारों का छत्तीसगढ़ मे एक अलग पहचान है उसी तरह माता आगमन के दोनों पर्व की सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

आप सभी इस भक्तिमय आयोजन मे माता के विभिन्न भजनो का न सिर्फ आंनद ले बल्कि उनकी छवि भी अपने मन मंदिर मे सजाए इस आयोजन ले लिए आयोजन समिति को ढेरो बधाई उक्त आयोजन को सफल बनाने युवा संघर्ष समिति सिरगिट्टी व नगर वासी जुटे रहे।

