– सिरगिट्टी हाई स्कूल मे शिक्षक पालक हुए आमने सामने।
सिरगिट्टी -(फोटो)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन मां सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण पूजा कर किया गया इस दौरान बिल्हा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव भी मौजूद रही। जिन्होने कहा की ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से निश्चित ही शासन की मंशा को पूरी कर पायेंगे जिसमे सिरगिट्टी संकुल के अंतर्गत आने वाली सभी स्कूल के शिक्षक,पालक और संकुल समन्वयक आशीष वर्मा शामिल हुए साथ ही नव मनोनित शाला विकास समिति के अध्यक्ष और सदस्य भी पालक शिक्षक मेगा बैठक में शामिल हुए क्रमवार सभी का स्वागत किया गया।

अयोजन में ट्रेनर शिक्षक योगेश करंजगावकर ने बैठक का उद्देश्य को बिंदुवार बताया की यह 12 बिंदु पर अधारित है जिसमे मेरा कोना, विद्यार्थी का दिनचर्या,विद्यार्थी ने आज क्या सिखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक,न्योता भोज,पालक शिक्षक समन्वय, विद्यार्थियो के अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा,पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना,आयु एवं कक्षा अनुरुप स्वाथ्य,जाति निवास आमदनी की जानकारी,शिक्षा के अधिकार 2009 पे चर्चा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छात्रवृति पे चर्चा,डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों से चर्चा ये सभी बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुआ।

संकुल प्राचार्य अजीत कुमार कुजुर ने बैठक का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा की शिक्षक एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करनासहित बच्चों के काउंसिलिंग कर उन्हे परीक्षा से तनाव मुक्त करना प्रमुख उद्देश्य था। इस उद्देश्य को संकुल में पूरा करने का सभी शिक्षक पालक से आग्रह किए पालक सघ की ओर से मनोज दुबे ने कहा की सरकारी स्कूल में निजी स्कूलों से बेहतर वातावरण उपलब्ध हैं। शिक्षा के साथ संस्कार भी कही मिलता है तो सरकारी स्कूलों में मिलता है इस दौरान संकुल स्तरीय शाला परिवार व पालक उपस्थित रहे।

