– मौके पर दीपेश तो रास्ते मे रामलाल वही उपचार के दौरान अश्वनी ने तोड़ा दम।
– तीनो मृतक एक ही समुदाय के गांव मे पसरा मातम।

बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र में शनिवार की रात हुए सड़क दुर्घटना मे अब तक तीन लोगो की मौत होने की पुस्टि हुई है जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है जिसका उपचार सिम्स मे जारी है इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के अमलीपारा में रहने वाला रामलाल सूर्यवंशी पिता सहेत्तर लाल सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी सुशीला बाई सूर्यवंशी भतीजे अश्वनी कुमार सूर्यवंशी पिता संजय सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष के साथ मोपका बिलासपुर से काम कर वापस अपने बाइक क्र. MP 04 YM 4889 से अपने घर जा रहे थे, जो मटियारी पंधी के बीच नयनतारा कॉलेज के पास लगभग शाम 7 बजे के आसपास पहुँचे ही थे तभी सीपत तरफ से आ रहे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीटकुला के आश्रित ग्राम हरदूली निवासी दीपेश सूर्यवंशी पिता शिवलाल सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष की बाइक क्र.CG 10 BP 3044 से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से एक बाईक सवार युवक दीपेश सूर्यवंशी की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरी बाइक में सवार रामलाल सूर्यवंशी पत्नी सुशीला बाई सूर्यवंशी और भतीजा अश्वनी कुमार सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना पाकर 108 की टीम जिसमे पायलेट अनिल यादव और मेडिकल टेक्नीशियन कौशल प्रसाद मौके पर पहुंचे।

जहां उन्होंने घायल रामलाल सूर्यवंशी, महिला सुशीला बाई सूर्यवंशी और अश्वनी कुमार सूर्यवंशी का प्राथमिक उपचार कर सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन गंभीर चोट आने के कारण रामलाल सूर्यवंशी कि रास्ते में ही मौत हो गया वही घायल पत्नी सुशीला बाई सूर्यवंशी और भतीजे अश्वनी कुमार सूर्यवंशी को गंभीर हालत में सिम्स में एडमिट कर उनका संघन उपचार किया जा रहा था उपचार के दौरान बीते रात अश्वनी कुमार सूर्यवंशी ने भी दम तोड़ दिया सुशीला बाई का इलाज सिम्स में चल रहा है। जिसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

