बिलासपुर- शनिवार की सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के सरकारी आवास में छापे मार कार्रवाई करदी वही उनके कवर्धा स्थित घर में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू के अफसरों के दबिश दी है। मूलतः कवर्धा निवासी जिले के डीईओ टीआर साहू को प्रिंसिपल के पद में रहते डीईओ का चार्ज दिया गया है। सूत्रों की माने तो उन पर शिक्षकों के तबादले के एवज में मोटी रकम लेकर आय से अधिक संपत्ति की अर्जित की है।

जिसकी शिकायत मिलने के बाद आज सुबह बारिश की बूंदों के बीच एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने उनके नूतन कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में दबिश दी है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम टीआर साहू से घर के भीतर पूछताछ कर संपत्ति से सबंधित दस्तवेजो को खंगाले वही एक टीम का उनके कवर्धा स्थिर घर में दबीस देने की जानकारी सामने आई है। शनिवार की सुबह से एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम की रेड कारवाई जारी है। टीम के अफसरों ने टीआर साहू को घर के भीतर रखा था और किसी को भी घर से बाहर और जाने की अनुमति नहीं दी गई है इधर घर के मेन गेट पर टीम के सदस्य तैनात थे जो किसी को घर के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा ।

(सरकारी अफसरों मे डर का माहौल)
इस घटना ने जिला प्रशासन में भी हलचल मचा दी है और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस छापे के बाद क्या-क्या खुलासे होते हैं और टी आर साहू के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं एसीबी की इस कार्रवाई से जिले के सरकारी अधिकारियों में भी डर का माहौल बन गया है।

