– उक्त उद्घाटन समारोह में मंचस्प हुए बिल्हा विधायक,जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त।

बिलासपुर सिरगिट्टी – शहर के व्यस्तम इलाके कहलाने वाले बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर मे थाना चकरभाठा से सम्मिलित पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के हाथो किया गया इस मौके पर जिला कलेक्टर अवनीश शरण, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,आयुक्त अमित कुमार सहित काफ़ी संख्या मे पुलिस प्रशासन की टीम सहित नागरिक उपस्थित रहे सर्वप्रथम इस कार्यक्रम की शुरुवात माता भारती के छाया चित्र पर माल्यार्पण सहित ज्योत प्रज्वलित के साथ रिबन काट कर की गई । उक्त आयोजन मे नागरिको पुलिस सहित निगम विभाग को बधाई देते हुए श्री कौशिक ने कहा की बहुत ही खुशी की बात है की इस स्थान मे लोगो की सहायता के उद्देश्य से विभाग द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का संचालन किया जाएगा इससे निश्चय ही अपराधियों मे भय पैदा होगा साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी ईमानदारी दिखाते हुए अपराधियों पर सख्ती बरतें ताकि हमारा बिलासपुर लोगो के लिए भय मुक्त हो सके पहले लोगो को पुलिस सहायता लेने शिविल लाइन या फिर तारबाहर जाना पड़ता था जिसे देखते हुए थाना सिरगिट्टी खुलवाया गया अब यहां के लोगो के लिए नवीन पुलिस सहायता केंद्र खुल कर तैयार है। जिला कलेक्टर श्री शरण द्वारा सभी को इस नवीन पुलिस सहायता केंद्र खुलने की बधाई देते हुए कहा की इस इलाके मे भारी संख्या मे बाहरी लोगो का आवागमन होते रहता है। लोगो के सुरक्षा की दृस्टि से यही सहायता केंद्र बहुत जरूरी था जिसे आज लोगो के समक्ष सेवा के लिए खोल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया की इस पुलिस सहायता केंद्र लोगो की सहायता के लिए खोला गया है जहाँ हर समय बल उपस्थित रहेंगे और लोगो की मदद करेंगे इस केंद्र को खोलने मे बिल्हा विधायक कौशिक जी का अहम योगदान है जिनके द्वारा यह पहल की गई नए भवन बनने से लोगों में सुरक्षा का एहसास और बढ़ेगा।

अतिसंवेदनशील स्थान पर ड्यूटी करने के दौरान उन पर जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं इसलिए इस पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य और बढ़ेगा हम पूरी तरह अपराध पर अंकुश लगाना चाहते है जिसमे आप सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। हम कोशिश करेंगे की यह पुलिस सहायता केंद्र पुलिस चौकी मे तब्दील हो जाए ताकि आप लोगो की हर समस्या का समधान यही हो जाए उन्होंने सभी को बधाई दी। मौके पर पहुचे भूपेंद्र सवन्नी द्वारा बताया गया की श्री कौशिक के कार्यकाल मे सबसे ज्यादा आंगनबाडी केंद्र सहित सरकारी भवन निर्माण कार्य किया गया है जिसमे से एक यह पुलिस सहायता केंद्र है। उक्त उद्घाटन समारोह में आईपीएस उमेश कश्यप,जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप,थाना सिरगिट्टी प्रभारी विजय चौधरी,पार्षद दुर्गेश नंदन कौशिक सहित पुलिस विभाग व नगर निगम के अधिकारी सहित भारी संख्या मे नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे।

