अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे दर्जन भर मवेशियों को लिया अपनी चपेट में।
– घटना स्थल पर ही नौ मवेशियों की दर्दनाक मौत तीन घायल पहुंचाया गया गौ धाम ।
बिलासपुर सिरगिट्टी – न्यायधानी में एक बार फिर अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठे दर्जन भर मवेशियों को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक भाग निकला वही सिलपहरी धुमा गांव से होकर गुजरी नेशनल हाइवे 46 पर मवेशियों के छत-विछत शव सड़क पर बिछ गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र सहित आस पास के गौ सेवा धाम से जुड़े दर्जनों युवक मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा इस घटना की सुचना थाना सिरगिट्टी को दी गई वही कुछ मवेशियों को घायल अवस्था में उपचार हेतु बिलासपुर गौ सेवा धाम भेजवाया गया है वही पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तालाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटना बीते रात 2 से 3 बजे के करीब बताई जा रही है सोमवार देर रात हुई घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इन मवेशियों को सड़क से दूर रखने का जिमा जिन अधिकारियों व कर्मचारी पर है वे लगातार अनदेखी कर रहे हैं जिसका खामियाजा बेज़ुबान अपनी जाने गवा रहे है सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र क्षेत्र में मवेशियों की मौत का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी इसी स्थान पर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से 14 मे से 10 मवशियों की मौत हो गई थी जबकि 4 मवेशी गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। सोमवार देर रात हुए इस घटना की जानकारी जैसे ही गौ सेवकों को हुई मंगलवार सुबह दर्जनों की संख्या मे नेशनल हाइवे पर पहुंच गए और पुलिस की मदद से सभी मृत मवेशियों को सड़क से किनारे किए वही तीन घायल मवेशियों को प्राथमिक उपचार देते हुए बिलासपुर गौ धाम भेज दिया गया सिरगिट्टी पुलिस इस मामले मे आज्ञात वाहन चालक की पताशाजी में जुटी हुई है।
विजय चौधरी -(थाना प्रभारी सिरगिट्टी)
सुबह जानकारी मिलने पर तत्काल बल भेजी गई मृत मवेशियों के मालिकों द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की मालिकाना हक संबंधित सुचना थाने मे नहीं दी गई है वही घटना करित वाहन सहित चालक की तालाश हेतु जांच जारी है।

