– शिक्षक,शाला भवन का आभाव असामाजिक तत्वों के जमावड़े से परेशान पालक कलेक्टर और शिक्षा विभाग से लगा रहे गुहार।
– 202 बच्चों के भविष्य सिर्फ दो शिक्षको के भरोसे एक कमरे मे लग रही दो कक्षाए ।
बिलासपुर सिरगिट्टी – बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं इन पर देश का भविष्य टिका है ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर सीख दी जाए इसकी जिम्मदेरी शिक्षक पर होती है जो बच्चों को शिक्षा के आसमान में उड़ने का पंख देते है लेकिन जब स्कूल में शिक्षको का आभाव हो तो बच्चों का भविष्य का क्या होगा बच्चो की शिक्षा को लेकर जहा पालक चिंतित है वही शिक्षा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है। फल स्वरूप अब ऐसे स्कूलों मे शिक्षको की कमी के चलते अपने बच्चों की पठन पाठन मे हो रही समस्या को लेकर पालक खुद ही व्यवस्था दुरुस्त करने जिलाधीश को ज्ञापन सौप रहे है ताकि उनके बच्चों के भविष्य अंधकार मे न डूबे। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल की दशा सालो से इसी प्रकार है जहाँ बीते वर्ष बच्चों की संख्या 195 रही वही इस वर्ष 202 हो चुकी है परन्तु यहां बच्चों की उपस्थिति से ठीक विपरीत स्कूल मे दो शिक्षक है जिसमे से एक प्रभारी प्रधान पठिका तो दूसरा शिक्षक है जिनके भरोसे पहली से लेकर पाँचवी तक के बच्चे है पालको के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे नगर निगम वार्ड क्र.10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने बताया की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में कक्षा पहली से लेकर कक्षा पाँचवी तक कुल 202 छात्र में स्कूल में पढ़ाई करते हैं, इस स्कूल में मात्र 2 शिक्षकों के भरोसे पूरी स्कूल संचालित हो रही हैं, जिससे की बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही हैं। बच्चों की बैठने के लिए कमरों की भी कमी हैं जिससे कारण एक ही कक्षा में दो कक्षाओं के बच्चों को साथ में बैठाकर पढाया जा रहा हैं जिसके चलते पढाई पूरी तरह से नहीं हो पा रहीं हैं ज्ञापन सौपने शुषमा लिबर्टी, बृहस्पति साहू,रुक्मणी कौशिक,सपना साहू के साथ काफी संख्या मे पालक मौजूद रहे।

(बाउंड्रीवाल के आभाव सामाजिक तत्व सामानों को पहुंचा रहे छति) पार्षद द्वारा बताया गया की शाला मोहल्ले के बीचों-बीच स्थित हैं यहां बाऊँड्रीवॉल नहीं होने क कारण शाम होते ही वहां असामजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है जहां प्रतिदिन शराब व अन्य नशा का सेवन कर वहां के नलों व अन्य सरकारी चीजों को क्षति पहुंचाई जा रही हैं। जिसकी शिकायत वहा के शिक्षक हमेशा करते है कई बार इस विषय में आवेदन दिया जा चुका है किन्तु अब तक उचित कार्यवाही नहीं की गई है ज्ञापन के माध्यम से बच्चों के पालको ने कहा कि सिरगिट्टी स्थिति शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में शिक्षक, अतिरिक्त कक्ष एवं चारों तरफ बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता को देखते हुए तत्काल संज्ञान में लेते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है।

