– नगपुरा में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना हुआ पंथी,सुआ,राउत नाचा,रहा आकर्षण का केंद्र।
– जात पात की करो बिदाई छत्तीसगढ़िया भाई भाई के तर्ज पर हुआ कार्यक्रम।

बिलासपुर सिरगिट्टी – शहर से लगे ग्राम पंचायत नगपुरा स्थित अटल बाजार चौक मे छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से किया गया जहाँ हजारों की संख्या मे ग्रामीणों न केवल इस पल को संजोया बल्कि इस कार्यक्रम मे सामिल होकर कई जीवंत झाकियों के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे लगाते गए। इस आयोजन को सफल बनाने मे संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सभी सदस्य शामिल रहे बताते चले की छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति बिल्हा ब्लाक का पहला मूर्ति है जो सिरगिट्टी समीपस्त ग्राम पंचायत नगपुरा में स्थापित कराया गया है। इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए ग्राम की युवक युवतियों ने कई पारंपरिक पस्तुति देते हुए शामिल हुए कार्यक्रम में गढ़वा बाजा,सुआ नृत्य,पंथी आकर्षण के प्रमुख केंद्र रहा संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता का प्रतीक हैं जिसका मूर्ति स्थापना हर गांव में कराने के लिए हम संकल्पित है और इसी कड़ी में आज नगपुरा में मूर्ति स्थापना की गई है। साथ ही इस कार्यक्रम मे शामिल युवा पीढ़ी को जात पात के कड़ाई मे न पड़ते हुए एक जुट रहकर कार्य करने सिख दी गई। वही ग्राम के बुजर्गो का श्री फल शाल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सभी छत्तीसगढ़िया समाज उपस्थित होकर एकजुटता का प्रतीक दिया जहाँ ग्राम सरपंच राजू लहरे,पुनीराम सूर्यवंशी,मनोज ,लोकेंद्र कौशिक,अजय कौशिक ,विशाल, राजकुमार,राकेश, विकास,कमलेश वर्मा,विनोद धुरी, राघवेंद्र दास,कृष्णा गजेंद्रसहित काफी संख्या मे गांव के लोग सामिल हुए।

(मंच के माध्यम से स्कूली बच्चों ने संबंधितो से रखे हाई स्कूल बनवाने की मांग) स्कूली बच्चों के लिए नए सत्र शुरू हो गए है जबकि ग्राम पंचायत नगपुरा मे हाई स्कूल का आभाव है स्कूली बच्चियों ने इस मंच के माध्यम से हाई स्कूल की मांग की साथ ही बताया की संकुल हरदी कला टोना होने के कारण हमें वहा दाखिला लेने मे काफी समस्या हो रही है हाई स्कूल काफी दूर है। सिरगिट्टी स्कूल मे छात्र छात्राओं की संख्या काफी अधिक है जिस कारण आगे की शिक्षा मे परेशानी हो रही है। इस मंच मे मंचस्प छात्र छात्राओं ने संबंधितो से ग्राम मे हाई स्कूल बनवाने की मांग रखे है।

