बिलासपुर – मितवा महिला कल्याण एवं सेवा समिति ने क्राय चाइल्ड राइट एंड यू के सहयोग से सकरी अटल आवास एवं घुरू की स्कूल की समस्या एवं आंगनबाड़ी की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया ज्ञात हो की सकरी अटल आवास मे A से Z तक ब्लॉक है जिसमे लगभग 400 परिवार निवास करते है जिसमे ना ही आँगनबाड़ी है और ना ही स्कूल की सुविधा है बच्चे सकरी स्कूल जाते है तो रोड क्रॉस करना पड़ता है 2 किलो मीटर दूर पड़ता है।

उसलापुर स्कूल जाने के लिए नाला पार करना पड़ता है जिससे बच्चो को स्कूल जाने मे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है घुरू के आँगनबाड़ी केन्द्र मे कार्यकर्ता और सहायिका कि कमी होने के कारण आँगनबाड़ी केन्द्र का संचालन नही हो पा रहा है

इसी प्रकार पूर्व मा. शाला घुरू स्कूल की मरम्मत व प्रांगण की मरम्मत कराने के लिए माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया इस अवसर पर मितवा संस्था के कार्यकर्ता सुबत्री तिगगा, सुनीता दास, आरती यादव, समुदाय से गीता यादव, लहरा सूर्यवंशी, लक्ष्मीं मानिकपुरी, उर्मिला, बृहस्पति व समुदाय के अन्य लोग उपस्थित थे

