–अघोषित बिजली कटौती,दर वृद्धि व स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन।
-बिजली की समस्या को लेकर तिफरा ब्लॉक कांग्रेस का आंदोलन बना प्रदेश स्तरीय मुद्दा।

बिलासपुर सिरगिट्टी – छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अघोषित बिजली कटौती,बिजली की दरों में वृद्धि व स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबो को छलने के विरोध में सोमवार को भारी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिरगिट्टी विद्युत कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सौंप जल्द ही इस पर विचार नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। गौरतलब हो की प्रदेश में बिजली से संबंधित व्याप्त समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने आंदोलन की शुरुवात करते हुए 21 जून को तिफरा स्थित सी.एस.ई.बी. मुख्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन एवं मुख्य कार्यालय का घेराव कर मुख्य अभियंता को लालटेन भेंट किया था जिसमें प्रमुख रूप से ज़िलाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस मुद्दे को लेकर कॉंग्रेस कमेटी ने 8 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लोकों में आंदोलन करने का निर्णय लिया इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा ने सिरगिट्टी सी.एस.ई.बी. कार्यालय का घेराव कर मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित बिजली आपूर्ति, बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर बंद करने की माँग की इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा प्रदेश में बिजली सप्लाई होने के बावजूद अन्य राज्यों को रौशन करने वाले राज्य में लगातार बत्ती गुल होना दिया तले अंधेरा होने के बराबर है।

ऊपर से स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब मजदूर परिवारों से भारी भरकम बिल वसूला जा रहा है इस आंदोलन में कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री नाजिम खान, पवन साहू, पार्षद रवि साहू, गोविंद यादव, जोन अध्यक्ष अरुण नाथानी, रमाकान्त साहू, रामायण रजक, अजय मनहर, रमेश साहू, संजीव पाल, सचिन भवानी, विकास साहू, अश्वनी राजपूत, सूरज राजपूत, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे जहाँ मोर्चा संभालने पुलिस की टीम भी मौजूद रही ।

