बिलासपुर – मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के लिए बेहद ही खास दिन रहा।दरअसल यहां पहुना बन कर बिलासपुर जिले के एसपी रजनेश सिंह पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने जीवन का परिचय देकर अपने कार्य प्रणाली एवं पुलिसिंग पर प्रकाश डाला हमर पहुना बनकर बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे एसपी रजनेश सिंह ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित किया। उन्होंने अपना जीवन परिचय देते हुए कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि वे मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। हालांकि उनकी पढ़ाई लिखाई ग्वालियर में हुई है। विद्यार्थी रहते हुए एसपी रजनेश सिंह कालेज में वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। उनके पिताजी की पहली पोस्टिंग बिलासपुर में हुई थी। उन्होंने कभी भी पुलिस विभाग में अधिकारी के रूप में कार्य करने की कभी कल्पना भी नहीं की थी लेकिन उनको इसकी प्रेरणा सीआरपीएफ के अधिकारी उनके मामा और रायपुर के पूर्व एसपी रुस्तम सिंह से मिली। इसके बाद उन्होंने एकेडमी ज्वाइन किया। इस तरह सन 1997 में उनका पुलिस विभाग में सिलेक्शन हुआ था। वे पूर्व में प्रोविजनल के रूप में रायपुर और दुर्ग में भी कार्य कर चुके हैं उसके बाद सीएम सिक्योरिटी और फिर एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईपीएस ऑफिसर रजनेश सिंह द्वारा धमतरी और नारायणपुर जिले में एसपी के रूप में सेवा देने के बाद उनकी तीसरी पद स्थापना बिलासपुर जिले में हुई। जब उन्होंने बिलासपुर जिले का पदभार संभाला था, तब से उन्हें जमीन हथियाने और साइबर फ्रॉड से रिलेटेड रोजाना शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने चेतना अतुलनीय पहला मुहिम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शहर वासियों से जुड़कर कार्य किया। इस दौरान उन्हें शहर वासियों और बिलासपुर के मीडिया का भी भरपूर सहयोग मिला।बिलासपुर जिले में साइबर फ्रॉड एसपी रजनीश सिंह के लिए बहुत बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई जिस पर उन्होंने कार्य करते हुए देश-विदेश के बड़े से बड़े साइबर ठगों को गिरफ्तार कर बड़े से बड़े मामलों का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि ग्रस्त पॉइंट में भी इजाफा किया गया। वाहनों में पेट्रोलिंग के साथ-साथ पैदल नाइट गस्त भी शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने शहर के बड़े नामी गुंडे बदमाशों, स्थाई वारंटी के साथ संदिग्ध असामाजिक तत्वों की भी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी कर जेल भेजा। प्रथम चरण के चेतना मुहिम के बाद उन्होंने दूसरे चरण पर साइबर फ्रॉड से बचने को लेकर दूसरे चरण पर चेतना मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को वर्तमान में साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। एसपी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वरिष्ठ जनों और बच्चों के लिए जल्द से जल्द साइबर फ्रॉड को लेकर क्विज कंपटीशन जैसे आयोजन किए जाएंगे इसी के माध्यम से उन्हें जागरूक भी किया जाएगा।वर्तमान में संपत्ति संबंधित अपराधों की उन्होंने समीक्षा की। इस दौरान डकैती के मामले जिले में सुलझे। वही लूटपाट और चोरी के मामलों में भी कमी आई है। एसपी ने कहा कि शहर में यातायात की बड़ी गंभीर समस्या है, जिसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह नगर निगम कमिश्नर शहर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्था बनाने दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि गोल बाजार सदर बाजार सिम्स चौक पुराने बस स्टैंड व्यापार विहार सहित अन्य क्षेत्र में जो ट्रैफिक व्यवस्था में कमी है उस पर भी मंथन किया जा रहा है। जल्द ही राहगीरों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में एसपी लिविंग रिलेशन के दौरान जिस तरह से युवक हो या फिर युवतियां झांसे में आते हैं उन्हें भी काउंसलिंग के जरिए समझाइश दिया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा की नवीन कानून के तहत इस तरह के मामलों में गंभीर सजा का प्रावधान है। एसपी के जॉइनिंग के बाद बिलासपुर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भी इन्होंने चौक चौराहों के सिगनलों को बंद कर समय में भी परिवर्तन किया था। उन्होंने कहा कि गर्मी के खत्म होते ही नियमित रूप से इन्हें संचालित किया जाएगा ताकि सिग्नल में खड़े होने के दौरान भी राहगीरों को कोई समस्या ना हो।एसपी ने कहा कि एक्सिडेंटल स्थानों को चिन्हांकित कर ब्लैक स्पॉट बनाकर काम किया गया है, वर्तमान में उन ब्लैक स्पॉट में सड़क हादसे कम हुए है। इसी तरह अन्य एक्सिडेंटल स्थानों का भी चयन करके उस क्षेत्र में भी ध्यान दिया जायेगा। पत्रकारों ने एसपी से सवाल जवाब कर तिफरा नया फ्लाई ब्रिज के नीचे बने डिवाइडर के चलते हो रहे हादसों से भी अवगत कराया। जिसको लेकर एसपी ने कहा कि इस पर संज्ञान लेकर गंभीरता से कार्य करेंगे। शहर में हो रहे हेलमेट जांच को लेकर भी उनसे सवाल जवाब किया गया। एसपी ने कहा कि जल्द ही शहर मैं रात 8:00 से 12:00 के बीच हेलमेट को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा और इस दौरान हेलमेट नहीं मिलने पर वाहन चालकों के विरुद्ध वाहनों के जप्ती के साथ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल एसपी ने कहा कि सड़क किनारे जो हेलमेट की दुकान लगती है उसपर रोक लगाने भी मुहिम चलाया जायेगा, ताकि लोग स्टेंडर्ड हेमलेट पहने। इतना ही नही टोल नाके तक हर 5-5 किलोमीटर में ट्रेफिक मित्र, ट्रेफिक इंजीनियर को तैनात किया जायेगा। जिसके साथ ही लोगों को ट्रेफिक के नियम कायदों के प्रति जागरूक करने ट्रेफिक पार्क को फिर से शुरू किया जायेगा, लोगो को लघु फ़िल्म के जरिये जागरूक किया जायेगा।चेतना मुहिम के जरिए चर्चा में आए एसपी रजनेश सिंह बिलासपुर प्रेस क्लब में हमर पहुना कार्यक्रम में आमंत्रित हुए। एसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर कई अहम जानकारियां साझा की।इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारी ने भी बुके और मोमेंटो देकर एसपी का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दैनिक अखबार न्यूज़ चैनल के पत्रकार और वेब पोर्टल की पत्रकार शामिल हुए।

