– सिरगिट्टी स्थित जय दुर्गा आयल मिल चौक पर हुई दुर्घटना।

– बेटे के शव से लिपट कर रोने लगा पिता ।
- बिलासपुर – सिरगिट्टी घर से काम जाने निकले मोटरसाइकिल सवार युवक को लापरवाह ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई वही युवक के मोटर सायकिल को घटना करित वाहन स्थल से दो सौ मीटर दूर तक घसीटते हुए छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 11 नयापारा निवासी अभिषेक वर्मा उर्फ़ शुभम पिता संजय वर्मा उम्र 26 वर्ष एक निजी सेक्टर मे डिलीवरी ब्वाय का काम करता था जो सोमवार की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला ही था की सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र के जय दुर्गा आयल मिल चौक के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एसी 0348 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से से आ रहे युवक को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 ए.एस 5853 पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर घटना स्थल से दो सौ किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को घसीटते हुए दूर ले जाकर छोड़ वाहन सहित फरार हो गया। बारिश के कारण सड़क पर युवक का शव पड़ा रहा जिसकी जानकारी वहा से गुजरने वाले लोगो ने डायल 112 को दी जिसके बाद सिरगिट्टी थाने की पेट्रोलिंग वाहन व 112 पहुंची व युवक के शव को मुख्य सड़क से उठाकर सड़क किनारे रखे परिजनों के आने के बाद शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए वही शव पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया

- (कुछ ही वर्षो मे दो जवान बेटों की मौत से टुटा पिता,माता हुई बेशुद) संजय वर्मा के दो पुत्र थे जिसमे से बड़े पुत्र की मौत कुछ वर्ष पहले उसी सड़क के अंतिम छोर पर सड़क हादसे मे ही मौत हुई थी परिवार अभी उस सदमे से उबरे नहीं थे की सोमवार को हुई दुर्घटना मे छोटे बेटे की मौत हो गई। सुचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुचे पिता अपने बेटे के शव को देख बिलख पड़े अपने जिगर के टुकड़े को अपने शिने से लगाकर रोने लगे वही जैसे ही घर मे युवक की मौत होने की खबर पहुंची युवक की माँ बिशन बेसूद हो गई। जिन्हे यकीन ही नहीं हो रहा की सुबह काम पर जा रहा हु मम्मी बोलकर निकले बेटे की मौत हो गई है युवक के पिता की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
- (खुशी का माहौल मातम मे बदला) मृतक का एक मासूम पुत्र है जिसे एक साल पूरा करने मे मात्र तीन दिन बाकी है जिसकी खुशी मृतक शुभम व उसकी पत्नी सुमन वर्मा के साथ ही पुरे परिवार को था इसके लिए पूरा परिवार जुटा हुआ था। परन्तु हुए इस ह्रदय विदारक घटना से एक तो मासूम बच्चे के सर से पिता का साया छीन गया वही परिवार मे एक बार फिर एक बेटे की मौत से मातम पशर गया।
- (सीसीटीवी फुटेज से हुई दुर्घटना करित ट्रेलर की पहचान) घटना सोमवार सुबह 4 बजे की है जिस स्थान पर यही दुर्घटना हुआ वह एक व्यस्तम चौक है जहाँ कई दुकाने है जिसमे से कुछ दुकाने सुबह 4 बजे ही खुल जाती है। परन्तु बारिश के कारण दुकाने नहीं खुली व सुनसान रहा जिसका फायदा उठाकर वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद वाहन समेत फरार हो गया जिसे पुलिस ने एक कारखाने के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ढूंढ निकाला पुलिस की माने तो ट्रेलर जल्द ही पुलिस कब्जे मे होगा।

