– थाना सिरगिट्टी परिसर मे हुआ आयोजन।
बिलासपुर

सिरगिट्टी – नए अपराधी कानून 2023 दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर क्रियान्वयन उत्सव का आयोजन थाना सिरगिट्टी के थाना प्रांगण में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा नए कानून के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही इस पर परिचर्चा भी की गई। इसमे सबसे अहम बात यह है कि जिन मामलों की सुनवाई पिछले कानून के आधार पर हो रहे थे उन पर पुराना कानून ही लागू होगा यानी कि एक जुलाई 2024 से पहले दर्ज सभी मामलों पर नए कानून का असर नहीं होगा जबकि एक जुलाई 2024 से दर्ज हुए सभी मामलों की सुनवाई नए कानून के हिसाब से होगी नए कानून के आने से समाज व देश में निश्चित रूप से असर दिखेगा आने वाले समय में इसका लाभ आम जनता को मिलने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम में नए कानूनों के माध्यम से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सुधार,साइबर अपराध,डेटा सुरक्षा और तकनीकी धोखाधड़ी जैसे नए प्रकार के अपराध के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया साथ ही बताया गया कि इन नई संहिताओं को आधुनिक समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिससे न्यायिक प्रक्रिया में स्पष्टता और निष्पक्षता आती है यह संहिता नागरिकों को सरकारी तंत्र के किसी भी दुरुपयोग से बचाने के लिए कानूनी संरक्षण प्रदान करती है कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को बताया गया कि नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जीरो एफआईआर की शुरुआत होगी अपराध कहीं भी हुआ हो उसे अपने थाना क्षेत्र के बाहर भी रजिस्टर किया जा सकेगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन और प्रावधान शामिल किए गए हैं उक्त कार्यक्रम में नवीन आपराधिक कानूनों में जोड़े गए नई धाराओं, पुराने कानून से हटाई गई धाराओ एवं आवश्यक परिवर्तनो की विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया जहाँ स्टाप प्रवीण पांडेय,जितेंद्र जाधव,प्रीत साहू सहित नागरिक मनोज दुबे,भृगु अवस्थी,बलराम देवांगन ,दिनु कौशिक,राकेश सिंह,दीपक श्रीवास,मनोज बंजारे सहित काफी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।


