-अज्ञात चोरों ने इस बार मुख्य मार्ग स्थित रेडीमेड दुकान को बनाया निशाना।
-कुछ मामले उजागर तो अधिकांश मामलों के नही की जाती रिपोर्ट दर्ज।

बिलासपुर सिरगिट्टी/ निगम क्षेत्र सिरगिट्टी इलाके मे चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है अज्ञात चोरो के द्वारा कभी किसी के नवनिर्मित मकान मे धावा बोल कर घरो मे लगे वायरिंग सहित बोर केबलो को अपना निशाना बना रहे है. तो कभी सुने मकान व दुकानों को क्षेत्र मे हर दूसरे दिन छोटी बड़ी चोरी की घटना घटित हो रही है परन्तु मजाल है एक भी चोरी मामले के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हो ऐसे मे रहवासी मे दहशत क माहौल बनता जा रहा है। इस बार चोरो ने बन्नाक चौक स्थित लवली कलेक्शन को अपना निशाना बनाया है जहाँ बीते रात चोरो ने दुकान के छत मे लगे आलबेस्टर को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां से चोरो ने गल्ले मे रखे नगदी रकम सहित लगभग 50 हजार के कपड़े, मछरदानी, जींस, टीशर्ट सहित महंगे कपड़ो पर अपना हाथ साफ किया है जिसकी जानकारी दुकान संचालक संतोष साहु को सोमवार की सुबह 9 बजे दुकान खोलने पहुंचने पर हुई दुकान खोलते ही छत का टुटा अलबेस्टर सहित दुकान का समान बिखरा पड़ा हुआ था दुकान का गल्ला मे टुटा सहित उसमे रखे नगदी रकम नहीं थे। दुकान संचालक ने बताया की बीते दिनों रविवार था अन्य दिनों से इस दिन की बिक्री ठीक रहती है उस दिन बिक्री का पैसा अगले दिन व्यपारी को देना है सोचकर दुकान के गल्ले मे ही छोड़ कर घर चला गया परन्तु मुझे क्या पता था चोरो का निशाना मेरे दुकान पर था। बहरहाल चोरी की रिपोर्ट दुकान संचालक द्वारा थाना सिरगिट्टी मे दर्ज कराई गई है पुलिस मामले मे अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोरो के पतासाजी मे जुट गई है।

(कार्यवाही न होता देख नही लिखाई जाती रिपोर्ट)
सिरगिट्टी क्षेत्र में चोरी की घटना घटने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही आये दिन लोगो के मकान व दुकानों के ताले टूट रहे है सुत्रो की माने तो जिन घरों में जेवरात व भारी रकम चोरी हो रही है सिर्फ उसी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है परन्तु इलाके में चोरी की घटना हर दो से तीन दिनों में घटित हो रही है बीते माह भर मे छोटी मोटी कई चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। जिसकी लिखित रिपोर्ट थाने में की गई परन्तु कुछ मामलो मे पुलिस पहुँचती है तो कई मामले सिर्फ आवेदन पर ही सिमट जाता है किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं होती जिस वजह से अधिकांश चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने या सुचना देने से लोग कतराते है।

(पुलिस की रात्रि गस्त पर लग रहे सवालिया निशान)
सिरगिट्टी इलाको में गली मोहल्ले के साथ ही मुख्य चौक के दुकानों को चोर निशाना बना रहे है इसके पहले भी बीते वर्ष लक्ष्मी फल दुकान,नाजिम जनरल व फल दुकान,शुभम डेलीनिड्स,प्रिंस छाबड़ा के दुकानो सहित सोनू सोनवानी के कोरमी रोड स्थित नवनिर्मित मकान मे चोरी की घटना घटित हुई है इसके साथ ही सिरगिट्टी आवास पारा मे हर दिन चोरी की घटना घटित हो रही है। जिसमे से दुकाने मुख्य चौक पर है मुख्य मार्ग सहित चौक मतलब पुलिस की पेट्रोलिग गाड़ियों का आना जाना लाजमी है बावजूद चोरी की घटनाओ को चोर बेधडक अंजाम दे रहे है चोरो के आतंक से क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है वही लोग पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग पर भी सवालिया निशान लगा रहे है।
( क्षेत्र मे हर गली मोहल्ले मे खुल गई कबाड़ी की दुकान ) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे इन दिनों मानो कबाड़ियों की बाढ़ सी आ गई हो कबाड़ीयों की दुकाने गली मोहल्ले व चौक चौराहो पर बड़ी बड़ी दुकानों को किराए से ले कर खोली जा रही है जो सिर्फ दिन नहीं बेधडक रात्रि मे भी खुले होते है। जिन कबाड़ियों पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए पुलिस उनपर मेहरबान नजर आते है देखते देखते एक के बाद एक कई कबाड़ियों का दखल इस इलाके मे देखी जा सकती है। जो बेधडक अपनी दुकाने चला रहे है सूत्रों की माने तो कुछ संदेही चोरो पर कबाडी संचालक मेहरबान है जो कुछ मामलो मे अंदर जाने के बाद कुछ ही दिनों मे बाहर आकर अपना व्यवसाय पुनः स्थापित करले रहे है ।

