बिलासपुर – मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला परसदा संकुल तिफरा की शिक्षिका उषा कोरी के द्वारा वार्ड 09 यातायात नगर परसदा के झिरिया पारा के सांस्कृतिक मंच पर कठपुतली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मनोरंजन ढंग से कार्यक्रम किया।

जिसमें उन्होंने कठपुतली के माध्यम से निर्वाचन आयोग के द्वारा दी जाने वाली सुविधा जैसे 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाकमत पत्र के द्वारा मतदान कर सकेंगे यह बताया गया साथ ही जो नए मतदाता उन्हें भी अपने मतदान का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

उनके द्वारा यह भी बताया गया मतदाता सूची में अब नाम जूडाने का कार्य अगले आने वाले प्रत्येक 1 तारिक को जुडवा सकते है साथ ही स्लोगन जन जन का है ऐ अधिकार, आओ मिलकर करे सभी मतदान जैसे नारे भी उनके द्वारा लगवाया गया कार्यक्रम के अंत मे वहां उपस्थित वार्ड के पार्षद दुर्गेश नंदन कौशिक गांव के गणमान्य नागरिक , शिक्षक, माताएं ,बुजुर्ग बच्चे एवं मोहल्ले के सभी लोगों से मतदाता शपथ भी दिलाया गया जिसमें सभी ने भाग लिया।

