बिलासपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के द्वारा महिला पत्रकारो का सम्मान सहित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर में किया गया जहाँ वर्तमान परिदृश्य और चुनौतिया विषय पर वक्ताओ द्वारा उद्बोधन के बाद सभी महिला पत्रकारो को प्रस्तुति पत्र सहित प्रतीक चिंन से सम्मानित किया गया।

महिला दिवस के उपलक्ष मे बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारीओ के द्वारा आयोजन मे उपस्थित अतिथियो का भी पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिंनः देकर सम्मानित किया गया इस दौरान प्रचार्या डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर के डॉक्टर अंजू शुक्ला ने कहा की आज का दिन यादगार रहेगा शिक्षा व पत्रकार मनीकांचन का नाता हैं आज महिलाओ का सम्मान करने वाले प्रेस क्लब का बहुत धन्यवाद जब हम दर्पण देखते हैं तो ओ हमें अपना चेहरा दिखाती हैं पत्रकार हमें हमारा आचरण दिखाती हैं हमारे लिए गर्व की बात हैं की लोग शिक्षा जगत को भी अब समझने लगे हैं।

कौन कहता हैं स्त्री के बैगर कुछ हो सकता हैं स्त्री के बिना परिवार सम्भव नहीं हैं माँ बच्चे को जन्म देती हैं नौ महीने कोक मे रखती हैं उसे संस्कार देती हैं माँ पहले हैं जिसके बाद पिता का स्थान आता हैं जब समाज मे परिवर्तन होता हैं बेटियां एक रात मे ही अपने जनन्नी को छोड़कर ससुराल को सब कुछ मानती हैं कितनी बड़ी चुनौती से नारी शक्ति पार होती हैं।


आईपीएस पूजा कुमार ने कहा की कोई भी ऐसा फिल्ड नहीं हैं जिसमे महिलाओ ने अपना छाप न छोड़ा हो सबसे पहले मै अपने परिवार को बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी जिसने मुझे इस काबिल बनाया जिसने कभी भी बेटी व बेटे मे फर्क नहीं समझा मैंने मै अलग क्षेत्र मे जाना चाहती थी पर मैंने आईपीएस चुना हालाकी महिलाओ को उसी पर विचार करना चाहिए जिसमे आगे बढ़ने की रूचि हो इसके साथ हैं सभी से गुजारिश करूंगी की घरो मे महिलाओ का सहयोग करें।

डी पी कॉलेज की प्रोफेसर किरण दुबे ने इसके लिए प्रेस क्लब को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की खुशी की बात हैं की पत्रकार जगत के लोग महिलाओ के लिए इस तरह के आयोजन कर हमें सम्मानित करने का निर्णय लिए हैं। वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि दीप द्वारा कहा गया की अच्छे कार्य मे लगे रहो तो सब कुछ अच्छा होता हैं पत्रकार बहनो को देखकर बहुत अच्छा लगा हमें अपने आप को शसशक्त रखना जरूरी हैं!

महिला के लिए महिला ही इशया करते हैं उससे बढ़ावा न दे जब एक दूसरे का हाथ थामेगे तो महाशक्ति का रूप ले लेंगी इस दौरान सम्मानित होने वाले महिला पत्रकारो ने कहा की इतने वर्षो मे आज पहली बार हमें अपने घर मे सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है हमें गर्व ही की हमें अपने बड़ो से बहुत कुछ सिखने मिलता हैं उनके मार्गदर्शन से ही सब कुछ सम्भव हैं कार्यक्रम मे आभार व्यक्त प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी ने किया इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ,सचिव दिलीप यादव,संजीव पांडेय,दिलीप जगवानी ,प्रतीक वाशनिक, गोपी नाथ डे,सहित काफी संख्या मे वरिष्ठ पत्रकार सहित प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहें।

