कन्हैया कौशिक- नव संवाद बिलासपुर
सीपत प्रेस क्लब का शपथ व सम्मान समारोह मे बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी हुए सामिल
बिलासपुर सीपत प्रेस क्लब के द्वारा एनटीपीसी के सांस्कृतिक क्लब मे शपथ ग्रहण एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे मुख्यतिथि के रूप मे बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली एवं अध्यक्षता प्रेस क्लब सचिव दिलीप यादव सहित विशिष्ट अतिथि के रूप मे सचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक एवं जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई रहे। उक्त कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर की गई जहाँ स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना एवं पारंपरिक करमा गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उक्त आयोजन मे मुख्यअतिथि के रूप मे पहुचे इरशाद द्वारा कहा गया की पत्रकारिता और साहित्य एक सिक्के के दो पहलू है सीपत प्रेस क्लब में पदाधिकारियों के मनोनयन की अच्छी परंपरा है। इसे आप सब हमेशा बरकरार रखने की कोशिश करिए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में पत्रकारिता करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है मेरी जरूरत ज़ब इस संगठन को पड़ेगा मेरी पुरी टीम उनके साथ होगा। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधक को भी धन्यवाद दिया श्रीमती मेघा सुनील भोई ने कहा कि पत्रकार देश केआधार स्तंभ व समाज के आईना होते है।
(कार्यक्रम के दौरान इनका हुआ सम्मान)
कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रो में अपने उत्कृष्ट कार्य कर सीपत क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 5 विभूतियों को सीपत प्रेस क्लब की ओर से अतिथियों ने सम्मानित किया,जिसमे चिकित्सा के क्षेत्र सेवा देने वाले डॉ.सनत मिश्रा,साहित्य एवं कला के क्षेत्र में कवि शरद यादव,सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले में हिंडाडीह सरपंच जितेंद्र लास्कर,आदिवासी बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक सलामुद्दीन एवं गौ सेवा के क्षेत्र में फत्तेलाल रजवाड़े को अतिथियों ने साल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही बिलासपुर,सीपत, मस्तूरी, बेलतरा एवं रतनपुर क्षेत्र के पत्रकारों को भी मंच के माध्यम से सम्मान किया गया।



