कन्हैया कौशिक – नव संवाद बिलासपुर
राजेंद्र शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता नाराज
बिते दिनों कांग्रेस द्वारा अन्य विधानसभा
के साथ ही रोके गए बिलासपुर के अहम सीट बिल्हा के प्रत्यासी के घोषणा के बाद राजनितिक भूचाल मच गया है जिसमे कुछ तो अपने पार्टी का त्याग कर अन्य पार्टि का दामन थाम लिए तो अधिकांश पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओ मे नाराजगी दिखाई दे रही है। बिल्हा मे एक बार फिर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार सियाराम कौशिक को बनाया है जबकी भाजपा के ओर से विधायक धरम लाल कौशिक चुनाव मैदान मे है उम्मीद जताई जा रही है की इस बार यहा कांटे की टक्कर रहेगी। इधर बिल्हा विधानसभा से भी जोगी कांग्रेस से आए सियाराम कौशिक को टिकट मिलने से नाराज राजेंद्र शुक्ला का दर्द छलक कर सामने आया है। खुद को कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के लिए तो काम करूंगा लेकिन उस व्यक्ति के लिए काम करना संभव नहीं होगा जो हारने के बाद पार्टी बदल लेता है। अपनीहार के बाद जोगी कांग्रेस का दामन थामने वाले सियाराम कौशिक बदले हालात में वापस कांग्रेस के मे सामिल हो गए जबकी कई उम्मीदवार यहा पार्टी पर विश्वास के साथ सांत बैठे रहें इस बार पार्टी ने सियाराम कौशिक को उम्मीदवार भी बनाया है। लेकिन उन्हें अपने ही क्षेत्र में अपने ही पार्टी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मैं पार्टी हाई कमान से मांग कर रहा हु की सियाराम कौशिक को प्रत्याशी बनाने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और बिल्हा से किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को अवसर दिया जाए । उन्होंने खुद को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे चाहते तो अलग-अलग विधानसभाओं से दावेदारी कर सकते थे लेकिन उन्होंने पार्टी पर भरोसा कर ऐसा नहीं किया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में राजेन्द्र शुक्ला की अच्छी पकड़ है और उनके विरोध का नुकसान कांग्रेस और सियाराम कौशिक दोनों हो सकता है जिसके चलते एक बार फिर विपक्ष को इसका सीधा फायदा मिल सकता है इसके साथ ही आप पार्टी के उम्मीदवार अपना ताकत झोकते हुए क्षेत्र मे काफी हद तक अपना प्रचार प्रसार कर रही है अब देखना होगा किसका पल्ला भारी होता है ।


