-सिरगिट्टी मे आयोजित रात्रिकालीन टुनामेंट का हुआ समापन।
-आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सामिल हुए विधायक धरम लाल कौशिक।
-अतिथियों ने शुरू से अंत तक मैच का उठाया लुफ्त।


बिलासपुर – बन्नाक चौक सिरगिट्टी स्थित सेकंड इंनिंग खेल मैदान मे आयोजित रात्रिकालिन एकता कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया मुकाबले में केजीएफ ने नरेश इलेवन को हराकर जीत का ताज़ अपने कब्जे में किया। उक्त मेघा फाइनल में ट्रास जीतकर केजीएफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस वोहर में कुल 98 रन बनाए वही इस लक्ष्य को पिछा करते हुए नरेश इलेवन कुल 95 रन बनाकर सिमट गए और 3 रनो से केजीएफ ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट की विजेता बनी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेलकर प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक व जिला पंचायत सदस्य अंकित गौरहा सहित नर्मदा कोलड्रिंक के प्रबंधक नवनीत अग्रवाल रहे। अतिथियों के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरुष्कार स्वरूप नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया वही श्री कौशिक ने खिलाड़ियों का हौसला-आफजाई करते हुए कहा कि इस मैदान में इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होने के साथ प्रतिभा भी सामने आती है। इस मैदान में अब तरह तरह के आयोजन होने लगा हैं उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने जीते टीम को बधाई दी वही उप विजेता रही टीम को अपनी हार में कहां चूक हुई है उसका अध्ययन कर आगे बढ़ने वह खेल पर सुधार करने कहा गया। श्री गौरहा ने आयोजन समिति के इस आयोजन की बधाई देते हुए दोनों ही टीमों को बधाई दी साथ ही कहा गया हर एक खेल में कोई हारता है तो कोई जीतता है और जो हारता है संभवत कुछ सीखता है इस दौरान मैदान आतिशबाजी की गई जहाँ दर्शकों की भीड़ देखी गई।

(इन्होने किया खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन)
उक्त आयोजन के फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच केजीएफ के छोटू को दिया गया वही मैन ऑफ़ द सीरीज नरेश 11 के प्रवेश रहा बेस्ट बैट्समैंन केजीएफ के पी.के ने अपने कब्जे में किया वही गेंद बाजी में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले केजीएफ के ऐ.टी राव को बेस्ट बॉलर चुना गया। आयोजन को सफल बनाने मनोज दुबे,रामखिलावन साहु,शीतला प्रसाद त्रिपाठी,बबला श्रीवास,शेखर राव, बंटी सोनी,कमलेश सिंह,श्रवण वर्मा,पिंटू ,चिंटू श्रीवास,पप्पू कश्यप,रजनीश चौहान ,चीकू यादव,दीपक यादव,गिरी राव, युवराज ,राजेश श्रीवास,युड़ी,राजू पटेल ,समीर,पुरुषोतम सहित सेकंड इंन्निंग परिवार सामिल रहें इसके साथ ही नगर वाशियो का सहयोग मिला ।

