
बिलासपुर – बिलासपुर डी.पी.चौबे प्रेस ट्रस्ट भवन ईदगाह चौक में रायपुर पुलिस अधीक्षक व प्रेस क्लब बिलासपुर के मित्र साहित्यकारों पत्रकारों के अप्रतिम सहयोग से लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी द्वारा उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे सभी को श्री फल साल सहित प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनेजिंग ट्रस्टी प्रेस ट्रस्ट भवन के अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरवात सरस्वती माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई जिसके बाद अतिथियो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पहुचे बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की ब्लड डोनेट व पुस्तक डोनेट करना दोनों एक समान है हम जरूरत मद को ब्लड देकर उसकी जान बचा सकते है उसी प्रकार पुस्तक बाट कर हम ज्ञान बाट सकते है श्री शरण ने कहा की पत्रकार को हमेशा निर्भीक होना चाहिए निष्पक्ष नहीं होना चाहिए मेरे पिता जी भी पत्रकार रहें है मेरी प्रशासनिक तैयारी भी इसी जिले से हुआ है इस लिए अधिकांश पत्रकार साथियों से रूबरू हु कुछ युवा पत्रकार से अब हो जाऊंगा। कार्यक्रम में पहुचे बिलासपुर आयुक्त अमित कुमार ने कहा की हम इंटरनेट के माध्यम से कई जानकारी ले सकते है परन्तु एक किताब से मिलने वाले ज्ञान से हमेशा वंचित रहेंगे जो जानकारी हमें किताबों से मिलती है ओ जानकारी हमें इंटरनेट में भी नहीं मिलती आज बिलासपुर प्रेस क्लब के द्वारा एक बहुत ही नेक कार्य किया गया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है उक्त लाइब्रेरी को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम में पहुचे प्रभारी पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने कहा की पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है जिसे आप लोगो ने साक्ष्य किया है आज यहा लाइब्रेरी सहित ई लाइब्रेरी का लोकार्पण किया जा रहा है जिससे निश्चित ही लोगो को कुछ सिखने मिलेगा तरह तरह की ज्ञान पुस्तकों के माध्यम से मिलेगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा की आप सभी के सहयोग से यह सम्भव हुआ है जिसका श्रेय हमारे जिले के जो फिरहाल अब राजधानी में अपनी सेवा दे रहें है माननीय एसपी सर संतोष कुमार सिंह को जाता है उन्ही के मार्गदर्शन से यह हो सका है। इस दौरान विशिष्ट अतिथिगण हर्ष पांडेय,संपादक दैनिक भास्कर,सुनील गुप्ता संपादक नई दुनिया, अरुण उपाध्याय संपादक नवभारत,जयंत कुमार सिंह, संपादक पत्रिका बिलासपुर द्वारा पत्रकारों को कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी को बधाई दी उक्त आयोजन में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली सहित पदाधिकारी उपाध्यक्ष संजीव पांडेय ,सचिव दिलीप यादव,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, सह सचिव दिलीप जगवानी ,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित ट्रस्ट सदस्य व काफी संख्या में पत्रकार सामिल रहें।


