– थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अज्ञात शव के संबंध में पुलिस को मिली सफलता
– अज्ञात शव की हुई पहचान सौतेली माॅ तथा भाईयो ने मिलकर हत्या को दिया था अंजाम
– साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को आग लगाकर जंगल मे फेक दिया था
– घरेलू वाद विवाद बना हत्या का कारण
हत्या में शामिल नाबालिक आरोपियों के कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त लोहे का पाईप किया गया बरामद
– शव को ले जाने मे अरटिगा कार क्र. सीजी 11 बीजे 7961 का किया गया था उपयोग

बिलासपुर – बिते दिनों फदहाखार जंगल में मिले अधजले युवक की लाश का पहचान हो चुका है दरअसल घरेलू विवाद के कारण सौतेली मां व भाइयों ने दिया है घटना को अंजाम वही साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लाश को किया था आग के हवाले सिरगिट्टी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। रविवार के तड़के सिरगिट्टी से लगे फदहाखार जंगल में मिले अधजले युवक की पहचान हो गई है मृतक का नाम रवि साहू पिता स्व मोहन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा रहने वाला है जिसे पारिवारिक विवाद के चलते उसी के सौतेली मां हेमलता साहू पति स्व. मोहनलाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा,सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमन्दा थाना चाम्पाथ जिला जांजगीर चाम्पा सहित एक नाबालिक भाई ने मौत के घात उतार दिया जिसका। मृतक के पेंट में मिले एक कागज़ पर लिखें मोबाइल नंबर ने इस घटना का भांडा फोड़ दिया दरअसल पुलिस ने इस मामले के तह तक जाने एड़ी चोटी एक कर दिया आखिर कार नंबर की काल डिटेल ने इस मामले को पर्दाफास कर दिया अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में है जहाँ घटना को अंजाम देने में उपयोग में लाया गया वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।
(पुलिस ने इस तरह किया मामले का खुलासा)
चूॅकि मामला अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने किसी अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया था अतः मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी हेतु थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चाम्पा रवाना किया गया,टीम कई जगह दबीस दी । पूछताछ मे पता चला कि रवि साहू का उसके सौतली माॅ एवं भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था तथा दिनांक 31 जनवरी के सुबह लगभग 8 बजे मृतक आवेश मे अपने घर मे आग लगा दिया था जिससे घर का काफी सामान जल गया इस बात को लेकर दोपहर लगभग 2 बजे उनके बीच पुनः वाद विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतक गायब हो गया पुलिस ने उसकी सौतली माॅ तथा उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जिसमे मृतक के सौतेले नाबालिग भाई ने बताया की रवि साहू से वाद विवाद होने पर लोहे का पाईप से सिर पर लगातार वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया। हत्या पश्चात् आरोपी दोनो नाबालिक भाईयों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से किराये का वाहन अरटिगा क्र. सीजी11 बीजे 7961 मे अपने ड्राईवर सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमण्दा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के सहायता से मृतक के शव को लोड कर घटना दिनांक की रात्रि को फदहाखार के जंगल मे शव को रखकर पेट्रोल छिडककर आग लगा दिये। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल ,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन, उनि अजहरउद्दीन, सउनि धनेश साहू, आरक्षक केशव मार्को, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, प्र.आर. देवमुन पुहूप, बलवीर सिंह, आरक्षक सरफराज की अहम भूमिका रही।

