बिलासपुर – अयोध्या में भाव श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो कर उसलापुर पहुंची इस ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होने वाले राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा स्टेशन परिसर जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा वहीं ट्रेन के भीतर भी कोई जय जय श्री राम के जयकारे लगा रहें थे तो कोई हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहा था राम भक्तों की टोली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल है। इन राम भक्तों में

संघ परिवार के साथ विविध क्षेत्र के कार्यकर्ता जो श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे लगे रहे उन्हे पूरे देश मे पहले जत्था के साथ भेजा गया जिन्हे सोमवार को श्रीराम लला,हनुमानगढी,कनक भवन ,सरयु आरती का दर्शन कराया गया। साथ ही इन सभी राम भक्तो को तीर्थ क्षेत्र मे बने महंत रामचंद्र दास परमहंस नगर मे ठहरने व्यवस्थित किया गया इनमें ऐसे भी कुछ लोग हैं जो वहां जाकर कुछ दिनों के लिए अपनी सेवाएं भी देंगे बिलासपुर सिरगिट्टी से पहले ही दिन इस ट्रेन से अयोध्या जाने वाले सिरगिट्टी निवासी भृगु अवस्थी ने अयोध्या पहुंचने के बाद वहा की आपबीती हमें बताया कि वह पहले भी अयोध्या आ चुके है। परन्तु आज जिस ट्रेन से यहा पहुचे है शुरू से अयोध्या धाम तक आते आते पता ही नहीं चला की हम ट्रेन में है पुरे बोगी में सिर्फ राम भजन के साथ भक्तिमय माहौल था मानो ट्रेन ही राम लल्ला का मंदिर हो हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भगवान राम को भव्य मंदिर में विराजे हुए देखने का पहला अवसर मिला ।

