बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फदहाखार जंगल सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ जले हुए बोरे व गल्बस आदि मिले है वही युवक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से हत्यारो ने उसके चेहरे को पुरी तरह जला दिया है जिसके कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वही प्रथम दृष्टिया यह मामला हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने यहा फेकने का अनुमान लगाया जा रहा है बहरहाल सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रविवार की सुबह थाना सिरगिट्टी अंतर्गत आने वाले फदहाखार जंगल के किनारे लोगो को अजीब सा बदबू आने लगा कुछ तो वहा से निकल गए तो कुछ ने इसकी जानकारी स्थानीय पत्रकारों को दी जहाँ देखते ही देखते लोगो की भीड़ जुटने लगी। वही इसकी सुचना सिरगिट्टी थाने को मिली मौके पर स्टॉफ के साथ पहुचे थाना प्राभारी नवीन देवांगन ने आस पास मौके की जांच की इस दौरान वहा पर कुछ जली हुई बोरे सहित हाथों के गल्बस आदि मिले। वही युवक की लाश अधजली हालत में मिली है जिसके चेहरे को बुरी तरह जला दिया गया है इसके साथ ही सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए है पुलिस की माने तो युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष होना सहित मिली लाश दो से तीन दिनो पुराना होना अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले के तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है वही अब तक अज्ञात शव का पहचान नहीं हो सका है पुलिस अन्य थानो से सम्पर्क कर गुम इंसान की जानकारी जुटाने में लगी हुई है ।

(अपराधिक तत्वों ने फदहाखार को बना लिया है निशाना) फदहाखार इलाका अधिकांश समय सुना रहता है यह इलाका बबुल के पेड़ों से आच्छादित है शहर से बाहर सुनसान इलाका होने से यहां जानवरों के शव मांस-मछली के अपशिष्ट आदि फेंक दिए जाते हैं। इसलिए यहां अक्सर बदबू उठती रहती है शायद हत्यारो को यह जानकारी था इसीलिए उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इसी जगह का चयन किया। क्योंकि पहले भी यहा इस तरह के कई आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया जा चुका है। इस मामले में घटनाओ स्थल पर कुछ भी वाहन या अन्य कुछ साधन नही मिले है जिससे कही और से लाश लाकर यहाँ फेंकने की संभावना जताई जा रही है।

(शव किसकी यहा किसने लगाया ठिकाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती)
यह शव किसका है आखिर यह शव यहा किसने फेका आखिर इस हत्या के पीेछे क्या कारण है सहित इस घटना हत्या को अंजाम देने वाले कितने लोग है इस सवाल ने सिरगिट्टी पुलिस सहित आला अधिकारियो के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ा कर दिया है। यहा इलाका सुनसान होने की वजह से यहां पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की भी मदद मिलने की संभावना बेहद कम है आशंका है कि लाश को रात को ठिकाने लगाया गया है जब इस सड़क पर घुप्प अंधेरा व सन्नाटा पसरा रहता है पुलिस इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है कि मामला हत्या का है। इसलिए पहले मृतक की पहचान जरुरी है जिससे यह पता चल सके की उसकी हत्या किसने और क्यों की है पुलिस के लिए फिलहाल चुनौती लाश की पहचान जुटाने की है।
(मौका निरिक्षण करने पहुचे सिटी कोतवाली सीएसपी) मौके का निरिक्षण करने सिटी कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार पहुंची जिनके द्वारा संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी जुटाते हुए। रात्रि के दौरान आए वाहनो की आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बारिकी से जांच करने की बात कहे।
नवीन देवांगन (थाना प्रभारी सिरगिट्टी)
मौके पर मृतक के शरीर पर जली हुई कपड़े मिला है किसी भी प्रकार के पहचान की पुस्टि नहीं हो पाई है अब तक इस इलाके में मृतक के संबंध में किसी प्रकार जानकारी किसी के द्वारा नहीं ली गई है जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है की मृतक बाहरी है वही हर पहलू को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है मृतक के पहचान होने की देरी है ।

