– सिरगिट्टी के खेल मैदान मे आयोजन से क्षेत्र वाशियों मे उत्साह।
– लगातार तीसरा वर्ष भव्य आयोजन अन्य राज्यों के टीम भी कर रहें शिरकत।

बिलासपुर – सेकंड इंन्निंग स्पोर्टिंग क्लब के तात्वधान पर आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टुनामेंट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है जिसका उद्घांटन मैच जय स्पोर्टिंग क्लब टिकरापारा व एक्स सेक्टर ब्लैक डायमंड मोटर्स सिरगिट्टी के मध्य खेला गया उक्त आयोजन मे मुख्यतिथि के रूप मे डॉ.ललित माखीजा रहे। टूनामेंट की शुरुवात अतिथियों सहित सभी खिलाड़ी व दर्शकों के मध्य राष्टगान व माता भारती के जयकारो के साथ हुआ।

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए परिचय लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे श्री माखीजा ने इस भव्य आयोजन हेतु आयोजक सेकंड इंन्निंग स्पोर्टिंग क्लब की सराहना की साथ ही उन्होंने कहाँ की हर खेल को खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए नर्मदा ड्रिंक के नवनीत अग्रवाल ने कहाँ की हार जीत हर एक खेल मे होता है। कभी भी जीते टीम को गुरुर नही करना चाहिए और हारे टीम को खेल मे सुधार लाकर कुछ अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए क्यो कि आज हार हुई है तो निष्चित ही कल जीत तय है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने सभी को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान सिरगिट्टी विधुत कार्यालय के मुख्य अभियंता बी.बी जायसवाल,सभापति अंकित गौरहा,बलराम देवांगन आयोजक सदस् मनोज दुबे,शीतला प्रसाद त्रीपाठी,कमलेश प्रसाद ,रामखिलावन साहु,बबला श्रीवास, पप्पू कश्यप,शेखर राव,चिकू,सुदीप रजक राजु श्रीवास,गोलू चौहान,गिरी राव,पिंटू श्रीवास,सहित सद्स्य व काफ़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

