कन्हैया कौशिक {बिलासपुर}
-ग्राम पंचायत पोड़ी स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण का मामला।
-विभाग के आदेश के बाद डाला गया पम्प अंदर से आ रहा उबलने जैसा आवाज।

{बिलासपुर}_बोरिंग में पानी के जगह गैस निकलने वाले मामले में एक नया मोड़ आ गया है दरअसल संबंधित अधिकारियो ने उस बोर पर पम्प लगाने का निर्देश जारी कर दिए परन्तु अब उस बोर से निकल रहें पानी पर भी माचिस की किली जलाने से आग लग जा रहा है। वही बोर बंद के दौरान भी उससे पानी उबलने जैसा आवाज लगातार आ रहा है जिसके चलते स्कूल विभाग सहित ग्रामीण सकते में है और कोई अनहोनी होने से डर रहें है। गौरतलब हो की विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी स में मिडिल स्कूल प्रांगण में नल जल योजना के तहत बने पानी टंकी में पानी भरने के उद्देश्य से पीएचई विभाग द्वारा बिते पांच दिन पूर्व ही स्कूल प्रांगण में बोरिंग करवाए थे। जिसमे से गैस की बदबू स्कूली बच्चों सहित शिक्षको को आई जिसकी सुचना ग्राम सरपंच को दी गई जिनके द्वारा उसकी सुचना सिरगिट्टी पुलिस सहित संबंधित विभाग को दी गई। संबंधित विभाग द्वारा घूरवे से गोबर गैस निकलने की बात कहते हुए बोर में पम्प डालने से बदबू व गैस निकलना बंद हो जाएगा बोलते हुए बोर पर पम्प लगाने के निर्देश जारी कर दिए जिसके बाद गुरुवार को पम्प लगाने का काम शुरू किया गया इस दौरान बोरिंग के अंदर से पानी में उबाल जैसी आवाज लगातार आ रही थी। जैसे जैसे पम्प जमीन के अंदर जा रहा था आवाज तेज हो रहा था बावजूद डर के बिच कर्मियों ने पम्प डाला उसके बाद उसे चालू किया गया। जिसमे निकल रहें पानी पर माचिस के किली जलाने से आग लग जा रही है इतना ही नहीं पानी से आग की लपटे भी उठ रही है हालाकी विभागीय अधिकारी उसे अभी भी मार्श गैस होना बता रहें है जो कई दिनों तक रहता है परन्तु जिस तरह से वहा हो रहा है इससे ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चे सहमे हुए है ।
(बिल्हा बीईओ ध्रुव पहुंची निरिक्षण करने)
उक्त बोर स्कूल प्रांगण पर किया गया है वही उसमे किसी प्रकार के गैस के रिसाव व आग माचिस जलाने से आग लग जाने की जानकारी मिलने पर बिल्हा बीईओ सुनीता ध्रुव गुरुवार टीम के साथ स्कूल पहुचे जिनके द्वारा बोर में पम्प डाल रहें मिस्त्री जितेंद्र लहरे,अमलेश लहरे ,शिवकुमार यादव से जानकारी लिए। इस दौरान उन्हें भी बोर के अंदर से पानी उबलने जैसी तेज आवाज सुनाई दे रहा था जिनके द्वारा संबंधितो बात कर उचित निराकरण निकालने की बात कही गई है ताकी भविष्य में इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो सके क्योंकि यह बोर स्कूल प्रांगण में है जहाँ बच्चे खेलते रहते है।
(लगभग 5 घंटे पम्प चलाने के बाद भी पानी में लग जा रहा है आग)
पम्प मिस्त्री के द्वारा बोर में पम्प लगा कर विभाग के आदेश के बाद उसे शाम 4 बजे चालू किया गया। इस दौरान पम्प से निकल रहें पानी पर माचिस की जली हुई किली दिखाने पर आग की लपटे उठना निरंतर जारी रहा। विभाग द्वारा स्कूल का गेट बंद करवा कर वहा देख रेख हेतु कुछ लोगो को रखा गया है ग्राम के सरपंच विजय बन्दे व लोगो ने बताया की रात्रि 8 बजे तक भी स्थिति वही रही।
{स्कूली बच्चों की जान खतरे में विभाग करें उचित निराकरण }
पीएचई विभाग द्वारा बिते 6 दिन पूर्व कराए बोर में ज्वलनशील गैस निकलने के बाद स्कूली बच्चों की जान पर आफत आन पड़ी है जिसके बाद उस खुदे बोर में पम्प डालने के निर्देश के साथ ही अब पानी भी आना शुरू हो गया है इसके साथ ही माचिस की किली से आग लग रही है जबकी पुरा मामला एक स्कूल प्रांगण का है एसे में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होंगी इस मामले में बिते दिनों विभाग के एस डी ओ राजू वैध के द्वारा बोर सफाई पूर्व पानी सेम्पलिंग हेतु ले जाया गया था रिपोर्ट में पानी उपयोगी पाया गया उसके बाद कोई भी संबंधित अधिकारी आज के स्थिति से अवगत नहीं हुए जबकी आज बोर से निकल रहें पानी पर आग लग जा रहा है
यु.के.राठिया ई.ई
(पीएचई विभाग बिलासपुर)
स्कूल परिसर में बिते दिनों बोर करवाया गया था जिसमे किसी प्रकार के गैस का रिसाव सहित आग लगाने पर लपटे उठने की जानकारी मिली थी आज उसमे पम्प डाला गया है। पानी चालू किया गया है वही पानी में भी आग लगाने से लपटे उठने की जानकारी नहीं थी मौके में गए विभागीय अधिकारी से बात कर निरिक्षण किया जाएगा हालात वही रहा तो उसे बंद करवाया जाएगा ।

