कन्हैया कौशिक – नव संवाद बिलासपुर
– आश्वासन के बाद भी अब तक सड़क की न की जा रही मरम्मत।
– गजरा चौक से लेकर शारदा मंदिर तक की सड़क खाई मे तब्दील
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लगे जिस सड़क को बनवाने लोगो ने एक दिन का हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए रेलवे डी आर एम ऑफिस का घेराव कर दिया था जहाँ संबंधित अधिकारी द्वारा जल्द ही सड़क मरम्मत सहित निर्माण कार्य शुरू करने आक्रोषित लोगो को आश्वासन का झुनझुना थमाया गया था। उस सड़क पर महीनो बीतने के बाद भी किसी भी प्रकार का मरम्मत व सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है फलस्वरूप पहले से जर्जर सड़क पर चलने वाले जनता अब उस सड़क का उपयोग कर हाफने लगे है। भारी भरकम गड्ढों मे छोटे बड़े वाहन पलट रहें है जिसके चलते एक बार फिर लोगो के आक्रोश का सामना रेलवे के आला अधिकारियो को करना पड़ सकता है । बिलासपुर शहर के दूसरे छोर मे बसे दर्जनों भर लोगो के लिए रेलवे स्टेशन से लगे गजरा चौक से लेकर शारदा मंदिर तक चलना जंग जितने के बराबर हो चुकी है। जिस सड़क पर गड्ढे इतने है की सड़क का नामो निशान नजर नहीं आ रहा है इस सड़क पर बारिश के दिनों मे जान की बाजी लगाकर स्कूली बच्चे सहित लोग आवागमन किए है वही अब सूखे दिनों मे गड्ढे बड़े आकार लेकर खाई मे तब्दील हो चुकी है। जिसपर आए दिन लोग गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहें है आभाव ग्रस्त जर्जर सड़क से होकर चलना लोगो की मज़बूरी है परन्तु रेलवे को लोगो की न ही स्कूली बच्चो की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है रेलवे की इस रवैए को देखते हुए लोग एक बार उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
(सिरगिट्टी फाटक से गजरा चौक तक की सड़क भी जर्जर)


उक्त सड़क को छोड़ रेलवे की एक और सड़क है जो सड़क गजरा चौक से सिरगिट्टी तारबाहर फाटक तक आती है रेलवे के भारी वाहनो के चलने से सड़क के परखच्चे उड गए है। जबकी जबकी इसी दोनों सड़क से रेलवे के अधिकारी कर्मचारी सहित दर्जनों गांवो के ग्रामीण व रेलवे स्टेशन सहित बुधवारी बाजार की ओर आने के लिए सिरगिट्टी की जनता करती है।

