कन्हैया कौशिक -नव संवाद बिलासपुर
जनहित जनता से सरोकार
– रात्रि मे ब्रिज के ऊपर अंधेरे का साम्राज्य।
– ब्रिज के ऊपर इस छोर से उस छोर तक गड्ढे ही गड्ढे।
औद्योगिक परीछेत्र सिरगिट्टी स्थित ओव्हर ब्रिज पर शाम ढलते ही अंधेरे का साम्राज्य तो वही चौबिसो घंटे उड़ती डस्ट से यहां से आवागमन करने वाले लोगो के लिए जी का जंजाल बन चूका है। लोग जान हथेली मे रखकर इस ब्रिज से आवागमन करने मजबूर है इस ब्रिज की स्थिति से
राजधानी से लेकर न्यायधानी के सम्बंधित
शेतू विभाग सहित सीएसआईडीसी के अधिकारियों को है बावजूद कोई इस ओर सुध लेने वाला नही है। शहर से लगे औद्योगिक परीछेत्र सिरगिट्टी स्थित सिरगिट्टी से रायपुर रोड को जोड़ती हुई ओव्हरब्रिज पर रात्रि के समय अंधेरे का साम्राज्य रहता है शुरुवात में ब्रिज पर प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए कुछ खम्बे व लाइटे लगाई गई थी परन्तु उसे भी बंद पड़े कई साल बीतने को है। अब अधिकतर खम्बे टूटे व जर्जर हो गए है तो कुछ खम्बो पर अस्त व्यस्त लाइटे लटकती नजर आ रही है जो जलती नही पर खम्बो की शोभा बढ़ा रही है। फलस्वरूप शाम ढलते ही ओव्हरब्रिज पर इस छोर से उस छोर तक अंधकार में डूब जाता है इसके साथ ही इस ब्रिज पर चौबीसो घंटे ओवर लोड डस्ट से भरी गाडी से गिरते राबीस ब्रिज की दशा ही बिगाड़ चुकी है। यहा दोनों ओर डस्ट का पहाड़ बडी वाहनो के चलने से उड कर लोगो के आँखों सहित जहन मे उतर रही है ब्रिज पर प्रकाश की व्यवस्था सहित सफाई व मरम्मत करने की माँग संबंधित सभी विभागों से की जा चुकी है। परन्तु किसी के कानो मे जू तक नही रेंग रहा है लिहाजा लोग उसी जर्जर ब्रिज से डस्ट खाते आवागमन करने मजबूर है जबकि बिते कुछ माह पहले इस ब्रिज की स्थिति से छेत्र के पार्षद ने जिलाधीश को अवगत कराते हुए समश्या का समाधान करने आग्रह किए थे ।
(अंधेरे में हो रही लगातार घटनाए कभी लूटपाट तो कभी हादसे)
ब्रिज के ऊपर रात्रि में अंधेरा होने का फायदा आसामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उठाया जा रहा है जो कभी लूटपाट व छेड़खानी जैसे किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से वहां से रफूचक्कर हो रहे है। इसी तरह का घटना ब्रिज के ऊपर लगातार जारी है जिसमे लोग अपनी जाने तक गवा रहे है ओव्हर ब्रिज के ऊपर अंधेरा रहने के कारण एकाएक वाहनो की लाइटे लोगो के आँखों पर पड़ने से या तो लोग वाहन सहित अनियंत्रित हो जा रहे है या फिर बड़ी वाहन छोटी वाहन चालकों को ठोकते हुए निकल जा रहे है ।
(चार वर्ष पहले बनी सड़क जगह जगह से हो चुकी है जर्ज़र )
औद्योगिक परीछेत्र सिरगिट्टी मे गुम्बर पेट्रोल टंकी से लेकर फदहाखार तक वर्ष 2018 मे सड़क चौड़ीकरण सहित सड़क का निर्माण कराया गया जिसे बने महज चार वर्ष हुआ है परन्तु भारी वाहनो के आवागमन से कई जगह बड़े बड़े गड्ढे सहित बडी बडी दरारे दिखने लगी है। जो अब वाहनो के दबाव के चलते जर्जर की ओर अग्रसर हो रहा है इसके साथ ही सड़क कई जगहों से दो हिस्सों मे बट चुकी है जिसमे सायकल सहित मोटर सायकल के पहिया फ़स रहा है और लोग दुर्घटना के शिकार हो रहें है।




