बिलासपुर! नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल, कुल 22 हजार 840 रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बन्नाक चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास रखे सफेद थैले से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान छोटेलाल यादव 45 वर्ष पिता स्व. पहारू राम यादव, निवासी आवासपारा परसदा, थाना चकरभाठा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब कीमती 2,840 रुपए और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11एएक्स 8596 कीमती 20 हजार रुपए जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

