जिला अध्यक्ष पद के लिए 16 जुलाई तक आमंत्रित किए गए आवेदन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत सेन नाई समाज (पंजीयन क्रमांक-82) ने बिलासपुर जिला इकाई के संगठनात्मक विस्तार एवं नए पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन के निर्देश पर प्रदेश सचिव भुवन लाल कौशिक ने बिलासपुर संभाग प्रभारी अमित श्रीवास को जिला अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों के चयन एवं संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी सूचना के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान तखतपुर निवासी मुन्ना श्रीवास पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। संगठन विस्तार की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इसकी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को प्रस्तुत की जाएगी।
प्रदेश महासचिव रुद्र सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास, प्रदेश कोषाध्यक्ष किसन सेन तथा बिलासपुर संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष धनुष सेन को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।
प्रदेश संगठन ने उम्मीद जताई है कि नए संगठनात्मक ढांचे से बिलासपुर जिले में समाज और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष पद के इच्छुक समाजजनों से 16 जुलाई तक अपने नाम प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

