बिलासपुर – बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने मे एक बार फिर दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना ने न्यायधानी को शर्मशार कर दिया। इस मामले मे पीड़ित परिवार ने न सिर्फ पुलिस अधीक्षक बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री को शिकायत पत्र भेजकर पुलिस की
जांच व्यवस्था बच्चियों से बार बार एक ही सवाल कर परेशान करते हुए मानसिक परेशान करने का आरोप के साथ ही आरोपी पक्ष पर खातिरदारी करते हुए थाना प्रभारी सहित जांच अधिकारी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों बच्चियों के माँ ने आरोप लगाए हैं की बच्चियों ने पुरी आप बीती बताते हुए उनके साथ हुए बर्बरता के दौरान उन्हें रस्सी से बांधा जाता था परिवार ने पुलिस को ऐसे संभावित साक्ष्यों की जानकारी भी दी थी जिन्हें तत्काल जब्त कर वैज्ञानिक जांच कराई जा सकती थी। परन्तु पुलिस गंभीरता नहीं दिखाई और मामले मे साक्ष्यों को सुरक्षित करने और जब्त करने में गंभीर लापरवाही बरती जिससे महत्वपूर्ण सबूतों के नष्ट होने या प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। पीड़ित परिवार ने उनकी नाबालिग बच्चियों के साथ गंभीर और अमानवीय अपराध की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की हैं।
(पूछताछ से बच्चियों पर मानसिक दबाव)
घटना से सहमे व शारीरिक,मानसिक रुप से परेशान बच्चियों पर पुलिस को संवेदना बरतना चाहिए परन्तु बच्चियों से इस संबंध मे एक बार नहीं कई बार पूछताछ की गई। जिससे वे मानसिक रूप से परेशान होती रहीं वहीं चिकित्सकीय परीक्षण के बाद भी बच्चियों द्वारा दर्द और घटना से जुड़े संकेत दिए जाते रहे लेकिन मामले की गंभीरता के अनुरुप संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई।
( एक तरफ समझौता का दबाव दुसरी तरफ धमकी) पीड़ित की माँ ने बताया जांच व पूछताछ के दौरान उन्हें मामला को समाप्त करने की सलाह दी गई,जिससे न केवल उनका मनोबल टूटा बल्कि न्याय व्यवस्था पर उनका विश्वास कमजोर हुआ। पीड़ित की माने तो आरोपी पक्ष को विशेष महत्व दिया गया जबकि उनकी शिकायतों और आशंकाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। जबकि आरोपी पक्ष द्वारा परिवार को धमकियां दी जा रही हैं जिससे बच्चियों और पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताया हैं।
(पीड़ित परिवार ने कहा हमें न्याय की आस निष्पक्ष जांच हो) पीड़ितो ने इस मामले की शिकायत व जांच की मांग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से पत्र लिखकर किए हैं साथ ही आई जी, पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की हैं। साथ ही थाने मे पदस्य नामजत पुलिस अधिकारियों की विभागीय जांच व उनपर कड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले से दुर रखने की बात कही गई पीड़ित बच्चियों और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
(लगातार हो रहें घटनाक्रम ने झकझोर दिया)
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर सामने आए घटनाक्रमों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। शहर और आसपास के क्षेत्रों से लगातार सामने आ रही दुष्कर्म, गैंगरेप और यौन शोषण की घटनाओं ने न केवल लोगों को भयभीत किया है, बल्कि कानून-व्यवस्था, पुलिस की संवेदनशीलता और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रजनेश सिंह (एएसपी)
सिरगिट्टी क्षेत्र मे दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं आरोपी के खिलाफ एफआईआर की गई हैं।मामले मे कुछ पुलिस कर्मियों सहित विवेचना अधिकारी पर भी आरोप लगार गए हैं। सीएसपी शहर को जांच के आदेश दिए गए हैं जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। साथ मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

