– सिरगिट्टी के आवास पारा जय हिंद नगर की घटना।
– सोने चांदी के आभूषण नगदी सहित लगभग 2 लांख की चोरी।
– सोफा,पलंग,लकड़ी की आलमारी, फ्रिज,टीवी जलकर खांक स्कूटी अधजली।
बिलासपुर/ थाना सिरगिट्टी अंतर्गत एक मकान में चोरो ने न सिर्फ चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। बल्कि घर को आग में झोक दिया आग की चपेट में आने से लाखों रुपए के घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। वही चोरो ने नगदी सहित लगभग 2 लाख रुपए के आभूषण पर अपना हाथ साफ किया हैं। मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई हैं पुलिस जांच में जुट गई हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 निवासी आशीष राजपूत पिता रामजीवन राजपूत का पुरा परिवार अस्पताल में था। रविवार की सुबह 9 बजे लोगों ने मकान मालिक के घर में आग लगने की सुचना दी। जब घर मालिक घर पंहुचा तब उसके पैरो तले जमीन खिसक गई दरअसल जिसे महज आगजनी मानकर लोगो ने जानकारी दी। दरअसल मकान में लगे दो ताले टूटे मिले घर में रखे सोने चांदी के आभूषण गायब दिखा जिससे घर में चोरी होना पाया गया। यहां चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद एक कमरे को आग के हवाले कर दिया जिसके कारण कमरे में रखे सोफा, पलंग, लकड़ी की आलमारी, फ्रिज,टीवी आग की चपेट में आ गया और जलकर खाक हो गया। जिसकी सुचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।


(

घर को सुना पाकर चोरो ने बोला धाबा)
घर के एक सदस्य की बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था जिसे उपचार के लिए परिवार अस्पताल में भर्ती करवाए थे। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में थे मकान सुना था जिसका फायदा उठाकर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। चोरो ने घर से 12 नग सोने के लाकेट, दो नग सोने की अंगूठी, 40 तोला चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो माशा बच्चे का सोने का लाकेट सहित गाडी किस्त के लिए रखे लगभग 16 हजार रुपए ले उड़े।
(घर के बरामदे में रखा बाईक ऑटो बचा ) जिस प्रकार अज्ञात चोरो ने कमरे में आग लगाया हैं आग की लपटे काफी तेज थी आग की चपेट में आने से घर में रखे कई सामान जल कर पुरी तरह खाक हो गया। जिस कमरे में आग लगी उसी के बगल वाले कमरे में परिजनों के दो मोटर सायकल और बरामदे में इलेक्ट्रीक आटो खड़ा था। गनीमत रही आग की लपटे वहां तक नहीं पहुंच पाई वरना वहां रखे दो बाईक के साथ एक नई इलेक्ट्रिक ऑटो जलकर खाक हो जाती। बहरहाल जले सामान की क़ीमत लगभग 80 हजार रुपए बताया जा रहा हैं।
(आधी रात तक नशेड़ियों का आतंक ) गौरतलब हो की बीते वर्ष इस इलाके में संदीप साहू के सुने मकान से चोरो ने नगदी सहित लगभग 4 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषणो को निशाना बनाया था। अभी तक इस चोरी का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। लोगो ने बताया की इस इलाके में नशेड़ी तत्व आधीरात घूमते रहते हैं जों न सिर्फ शराब बल्कि कई प्रकार के नशे में लिप्त रहते हैं।

