कन्हैया कौशिक – {बिलासपुर}
– भोपाल में भी कार्रवाई आधा दर्जन अधिकारी कर रहे छानबीन।
– कर्मियों को दे दी गई छुट्टी केंद्रीय फ़ोर्स की छावनी मे प्लांट परिसर ।
– आयकर की सयुंक्त टीम के साथ छत्तीसगढ़ आबकारी की गाडी भी मौजूद।
केन्द्रीय आयकर की टीम ने मंगलवार सुबह एक साथ मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित सोम ग्रुप के ठिकानों पर धावा बोला है जहाँ सिरगिट्टी स्थित

मे.लिजेण्ड डिस्लेरी पर टीम को छापामार कार्रवाई में क्या कुछ हासिल हुआ मामले में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हों पाया है यहा आज सुबह ही टीम की 6 गाडी मे दर्जनों अधिकारी पहुचे है यहा रायपुर पासिंग के साथ ही कुछ राज्यों के कार देखी गई है दर्जन भर से अधिक केंद्रीय सेना के जवान मौजूद है। बहरहाल डिस्लेरी स्थित बन्द कार्यालय में अधिकारी फाइलों को जरूर खंगाल रहे हैं बताते चलें कि सोम ग्रुप का मालिक किसी पार्टी विशेष के प्रभाव में है ग्रुप के मालिक जगदीश अरोरा का हमेशा विदेश दौरा रहता है। जानकारी के मुताबिक प्लांट मालिक कई हजार करोड़ अंचल सम्पत्ति के मालिक हैं जानकारी के अनुसार आयकर की छापामार टीम में इन्दौर और मुम्बई के अधिकारी शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित मे.लिजेण्ड डिस्लेरी में इन्दौर और मुम्बई की संयुक्त आयकर टीम ने सुबह आठ बजकर करीब सात मिन्ट में कार्यालय में धावा बोला है सभी लोग बन्द कमरे के अन्दर जांच पड़ताल कर रहे है।



