
कन्हैया कौशिक -{बिलासपुर}
– सिरगिट्टी हरिजन मोहल्ले स्थित श्मशान घाट का मामला।
– सड़क की मांग को लेकर लोगो ने संबंधितों से लगाई गुहार सौपा ज्ञापन।
बिलासपुर – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित वर्षो पुराने श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को एक व्यक्ति द्वारा निजी जमीन बताते हुए बाउंड्रीवाल करवा दिया गया है जिसके चलते वहा के रहवासियों मे कफ़न दफन को लेकर विकट समस्या आना ख़डी है नागरिको ने इसकी शिकायत सहित मुक्तिधाम तक जाने रास्ते की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप मुक्तिधाम जाने सड़क की मांग किए है। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित हरिजन मोहल्ले मे आदम जमाने से समाज व यहां निवासरत लोगो के लिए कफ़न दफन करने के लिए गोकने नाले से लगे एक शमशान घाट है जहाँ लोग मृत शरीर का कफ़न दफन करते आ रहें है। जिससे लगे हुए भूमि को निजी जमीन बताते हुए एक व्यक्ति के द्वारा श्मशान घाट जाने वाले एक मात्र रास्ते पर बाउंड्रीवाल करते हुए रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके चलते यहा वर्षो से निवास कर रहें लोग परेशान हो गए है क्षेत्र के लोगो ने बाउंड्रीवाल करते समय ही उक्त व्यक्ति से अपनी व्यथा सुनाते हुए शमशान घाट तक आने जाने के लिए रास्ता छोड़ने गुहार लगाए परन्तु उनके द्वारा लोगो की मांग को दरकिनार करते हुए बाउंड्रीवाल खड़ा कर दिया गया है अब इन लोगो के मध्य एक बडी समस्या आन ख़डी हो गई है दरअसल ज़ब से सिरगिट्टी हरिजन मोहल्ले का विस्तार हुआ है। तब से यह श्मशान घाट का उपयोग लोग करते आ रहें है परन्तु एका एक किसी के द्वारा उसका रस्ता बंद करना लोगो के समझ से बाहर हो गया है क्षेत्र मे हालही मे किसी की मौत मिट्टी होती है तो उन्हें काफी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है हालांकि लोगो सहित जनप्रतिनिधि के द्वारा मंगलवार को श्मशान घाट आने-जाने के लिए निस्तारी रास्ते की मांग अनुविभागीय अधिकारी सहित जिला कलेक्टर से की गई है। जहाँ ग्रामीणों को उचित जांच उपरांत कार्रवाई करते हुए सड़क दिलाने आश्वासन दिया गया है अब देखना होगा आगे की जांच मे अधिकारी कैसे लोगो की समस्या का निराकरण करते है उक्त ज्ञापन सौंपने भृगु अवस्थी, रामगोपाल सोनवानी,शिव चरण,धरम प्रकाश,जयराम,कमलेश सूर्यवंशी सहित कई लोग उपस्थित रहें ।
(शासकीय रिकार्ड मे दर्ज है शासकीय जमीन जिसमे हो चुका है लाखों के निर्माण कार्य) सिरगिट्टी हरिजन मोहल्ले मे एक श्मशान है जिसका खसरा क्रमांक 764,765 है जिसकी कुल रकबा 1.68 डिसमिल शासकीय भूमि अंकित है जिसे लगभग 80 वर्ष पूर्व ही लोग श्मशान घाट के रूप मे निस्तारी करते आ रहे है। निगम के द्वारा पूर्व मे ही वहां खुले मे दासंशकार के समय बारिश के कारण होने वाली समस्या को देखते हुए उसमे सेड निर्माण करवाया गया है अब किसी व्यक्ति द्वारा श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को ही बंद कर दिया गया है। एसे मे लोगो के पास वहा जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है क्योंकि एक ओर शासकीय स्कूल व दूसरी ओर गोकने नाला है संबंधितो को गंभीरता से इस मामले को संज्ञान लेने की जरूरत है।

(मुख्य सड़क पर शव रख करेंगे सड़क की मांग-लोग) लोगो की समस्या व जिला कलेक्टर से शिकायत सहित सड़क की मांग को लेकर ज़ब नव संवाद ने उस स्थान पर जाकर देखा तो कई वर्षो से लोगो ने उस स्थान मे अपने परिजनों को या तो दफनाया है नहीं तो मुखाग्नि दिया है। लोगो ने कहा की अगर शासन प्रशासन इस मामले मे गंभीरता नहीं दिखाई व सड़क नहीं मिलने के कारण हमें किसी के शव को वहां तक ले जाने मे समस्या हुई तो हम शव लेकर सड़क पर उतर जाएंगे जिसकी पुरी जवाबदारी संबंधितो की होंगी। वही जब हमने इस संबंध मे जानकारी लेने अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार से उनके नंबर पर सम्पर्क किया तो उसके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।


