बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में हुए सामूहिक चाकूबाजी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों पर पूर्व में पंजीबद्ध धारा के साथ 109 की गैर जमानती धारा जोड़ा गया हैं। बताते चले की बीते 17 मई की रात बन्नाक चौक निवासी व्यवसाई पशुपतिनाथ मिश्रा के घर घुसकर आरोपियों ने गाली-गलौच मारपीट एवं चाकू से हमला कर किया था जिससे प्राथी के जाँघ में गंभीर चोट आई थी। कुछ दिनों तक गंभीर हालात में वें अस्पताल में भर्ती थे परन्तु जों बीते शुक्रवार को आरोपियों के परिजन के द्वारा जान से मारने की धमकी देते रहें। वही पीड़ित परिवार सिरगिट्टी पुलिस के विवेचक के कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे जिसके चलते वें हाथों में मूत्र थैली लिए जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर गैर जमानत धारा लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग किए। हालांकि उन्हें वहां पूर्ण आश्वासन दिया गया जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 01. अविनाश मसीह उर्फ बट्टू, 02. पुनीत राव गजवे, 03. पीयूष रजक एवं 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा प्रार्थी को आई चोट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई है प्रकरण में मुख्य आरोपी घनश्याम धनकर व अन्य आरोपियों की पता तलाश एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में आगे चलकर घटना करित खून से सने चाकू, कपडे,वा सीसीटीवी फुटेज जिसे पुलिस को साक्ष्य के रूप में एकत्र करना चाहिए। पीड़ित की माने तो पुलिस अब तक इस संबंध में उनसे सम्पर्क नहीं कर रही हैं

(डीएसपी परिवार से नाता बावजूद कार्रवाई में निष्पक्षता नहीं ) बताते चले की पीड़ित के एक भाई विभागीय डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं वही छोटा भाई छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही हैं पीड़ित इसके बावजूद न्याय की गुहार लगा रहें हैं। इससे स्पष्ट हैं की आम नागरिकों को न्याय के लिए किस तरह भटकना पड़ता होगा। देखा जा सकता हैं की चाकूबाजी में घायल प्रार्थी पशुपतिनाथ मिश्रा अस्पतालो में उपयोग लाने वाले पुत्र थैली हाथो में लिए जख़्मी स्थिति में न्याय के लिए गुहार लगा रहें हैं। स्थिति से अवगत होने के बाद जिन पुलिस को पीड़ित परिवार से सम्पर्क साध कर जानकारी जुटाना चाहिए। परन्तु यहां घायल व्यक्ति ही उच्च अधिकारियो के दरवाजे पहुंच रहा हैं जों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
(जरा सी बात चाकूबाजी की घटना बढ़ता जा रहा) यह मामला सिर्फ चाकूबाजी तक सीमित नहीं था बल्कि यह उस बढ़ती आपराधिक मानसिकता का संकेत भी था जिसमें मामूली विवाद सीधे खूनी हमलों में बदलते जा रहे हैं। सिरगिट्टी क्षेत्र में बीते एक माह के भीतर यह तीसरा मामला हैं जिसमे जरा सी रोकटोक सीधे ख़ूनी वारदात का कारण बना। बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील में हुई चाकूबाजी की वारदात ने इलाके में दहशत का ऐसा माहौल बना दिया, जिसने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया।
(एक महीने में तीन मामले क्षेत्र वासी सहमे)
बीते एक माह के भीतर यह तिसरा मामला हैं जिसमे चाकूबाजी की घटना हुई हैं पहला मामला बन्नाक चौक के एक विवाह कार्यक्रम में चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसके बाद 9 मई को महिमा नगर में पानी भरने के विवाद में एक युवक पर टंगिए से जानलेवा वार किया था क्षेत्र में देखते ही देखते इस तरह के घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा हैं।

