– कथा पंडाल पर जीवंत झांकी बनी आकर्षण का केंद्र।
बिलासपुर/ निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 कंचन विहार कॉलोनी में नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन बाजे गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया कथा वाचक पं कुलदीप मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा अचर्ना कर कथा प्रारंभ किया। कथा के दौरान सृष्टि वर्णन प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने कहा की अंधकारमय वातावरण में सबसे पहले शिव और शिवा प्रकट हुए शिव पुरुष और शिवा शक्ति रूप में थीं।


इन्होंने सृष्टि निर्माण के लिए विष्णु को जन्म दिया जब विष्णु ने जन्म का कारण पूछा तब शिव ने उन्हें तपस्या के लिए भेज दिया। विष्णु की महान तपस्या में उनके शरीर से उत्पन्न पसीने से जल ही जल हो गया इस पर विष्णु लेट गए। तभी उनकी नाभि से कमल निकला और उस पर ब्रह्मा जी का जन्म हुआ जिनके पांच मुख थे शिव पुराण का पहला श्लोक भगवान शिव को समर्पित है यह पवित्र ग्रंथ भगवान शिव के श्रीमुख से निकला है और कलयुग के जीवों के उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। क्षेत्र सहित जिले में लगातार हो रहें घटना को देखते हुए उन्होंने कहा की हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंना बहुत जरूरी हैं। ताकी वें अच्छे बुरे को बाखूबी समझे कथा सुनने महिलाओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।

