– सिरगिट्टी में हुए चाकूबाजी में तीन आरोपी सहित एक नाबालिक चढ़े पुलिस के हत्थे।
बिलासपुर/ सिरगिट्टी क्षेत्र में आधी रात गैंग वार की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से हमला करने वाले तीन युवकों सहित एक नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। बीते रविवार की रात प्रेमिका के सामने हुए बेज्जती का बदला लेने युवक व उसके साथियो ने चाकूबाजी की घंटना को अंजाम दिया था । पुलिस जांच में सामने आया कि सरस्वती स्टील के संचालन गुड्डू मिश्रा द्वारा अपने कर्मचारी को रहने के लिए मकान दिया था। जिसकी चाबी उसने अपने साथी को दे दिया और दोनों बाजार चले गए वहां एक युवक युवती के साथ पाया गया जिसके बाद मालिक ने फटकार लगाते हुए ए सब गतिविधि बर्दास्त नहीं किया जाएगा बोला इस वक़्त तो युवक वहां चला गया। लेकिन प्रेमिका के सामने हुई इस फटकार को वह कथित तौर पर अपमान मान बैठा।
पुलिस के मुताबिक इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक ने अपने साथियों को इकट्ठा किया और कुछ देर बाद फिर मौके पर पहुंच गया। रात में बदमाशों चाचा दरवाजा खोलो कहा और दरवाजा खुलते ही घर पर घुसकर चाकू से गुड्डू मिश्रा पर वार कर दिए। चाकू का वार उनकी जांघ में घुटने के ऊपर लगा हमले के दौरान बदमाशों ने ईंट-पत्थरों से गेट पर भी हमला किया और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

(जरा सी बात चाकूबाजी की घटना बढ़ता जा रहा) यह मामला सिर्फ चाकूबाजी तक सीमित नहीं था बल्कि यह उस बढ़ती आपराधिक मानसिकता का संकेत भी था जिसमें मामूली विवाद सीधे खूनी हमलों में बदलते जा रहे हैं। सिरगिट्टी क्षेत्र में बीते एक माह के भीतर यह तीसरा मामला हैं जिसमे जरा सी रोकटोक सीधे ख़ूनी वारदात का कारण बना। बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील में हुई चाकूबाजी की वारदात ने इलाके में दहशत का ऐसा माहौल बना दिया, जिसने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया।
(आरोपी हुए गिरफ्तार)
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26), पुनीत राव गजवे (22) और पियुष रजक (19) शामिल हैं। सभी आरोपी तारबाहर क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं।

