बिलासपुर – देश के 77 वें गणतंत्र का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया क्षेत्र के शासकीय व निजी स्कूलों सहित संस्थानो में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन, बान और शान से लहराया गया। कई स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुति भी दी गई थाना सिरगिट्टी में जहां थाना प्राभारी किशोर केंवत के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वही सेंट जेवियर हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम किया गया इससे पहले अतिथियों नें स्वतंत्रता सेनानियों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति नाटक,भाषण,सामूहिक देशभक्ति नृत्यु की रंगारंग प्रस्तुति के साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए पिरामिड आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों द्वारा भारत माता के जयकारे के साथ दी गई प्रस्तुति ने समा बांधे रखा बच्चों ने भारत माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों का पोशाक धारण कर किए प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। यहां अतिथियों के द्वारा विद्यालय में हुए सभी आयोजन का प्रतिरुप वार्षिक ई-न्यूज का शुभारम्भ किया गया। इसके साथ ही एसओएफ में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि दीनबंधु साहू,कृष्ण कुमार गुप्ता,सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 पार्षद पुष्पेंद्र साहू,लीला भास्कर, प्रबंधन सदस्य लेखाश्री पटनायक,प्रचार्या संतोषी डाकवा शिक्षक व अभिभावक सामिल रहें।
(शासकीय स्कूलो व पंचायतो मे गूंजे माता भारती के जयघोस)
सिरगिट्टी हाई स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर,आर के सिंह वही महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के गौरी शंकर यादव ने झंडे को सलामी दी। सिलपहरी के सरपंच टिकारम यादव व सिरगिट्टी वार्ड 12 के पार्षद विजय मरावी द्वारा स्कूल मे ध्वजारोहण किया गया। संतोष यादव ने गुरुद्वारा स्थित टेक्नोसिस कम्प्यूटर एजुकेशन मे तो वही संदीप विश्वकर्मा ने अपने कार्यालय श्री विश्वकर्मा बोरवेल गोविन्द मंगलम मे तिरंगे झंडे को सलामी दी। वही सेवा सहकारी समिति हरदी कला टोना मे अध्यक्ष रमन कौशिक,नोहरचंद पटेल,रामायण रजक सेवा सहकारी समिति महमंद मे प्रधिकृत तिलक साहु,टंकेश्वरी साहु। मगरउछला शासकीय प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक कुशल प्रसाद आर्मो की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया जहां सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रही। यहां हुए रंगारंग कार्यक्रम देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
(निजी संस्थानों में ध्वजा रोहण के बाद प्रसाद वितरण)
शहर के प्रसिद्ध सुदर्शन डेवलपर के इंद्रजीत सिंह सिद्धू,धर्मेंद्र वर्मा,सोनू सोनवानी,सजीत प्रजापति सहित स्टाफ ने चकरभाठा स्थित विकसित कॉलोनी इंद्रप्रस्थ में तिरंगा झंडा फहराया। वही मारुति एंटरप्राइजेस प्रमुख रवि पासवान के द्वारा अपने कार्यालय, सिरगिट्टी के सपना जेसीबी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के प्रमुख बाली श्रीवास,दीपक श्रीवास राजेश श्रीवास,आनंद श्रीवास। मुरारी मिनरल्स बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के प्रमुख मुरारी सिंह,श्री राम बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर सुरेश साहु, हितेश साहू,ओम साईं राम ट्रांसपोर्ट के राजेश्वर यादव,आदित्य आदर्श यादव ने अपने कार्यालय मे ध्वजारोहण किए।