बिलासपुर/ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिरगिट्टी के द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दिनांक 12/01/26 को शुभारंभ बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों, आयोजकों तथा दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना, उनके छिपे हुए खेल कौशल को निखारना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रथम दिवस की शुरुआत पंजीकरण प्रक्रिया एवं उद्घाटन सत्र से हुई। जिसका शुभारम्भ सम्माननीय संजय दुबे, दिव्याश्री मैडम, एस. पी. चतुर्वेदी सर,ए. सामंतराय , बी. बी. महतो, प्रिया शर्मा तथा सेंट जेवियर्स सिरगिट्टी की प्राचार्या संतोषी डाकुआ मैम की उपस्थिति में किया गया।जिसके पश्चात खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों एवं मैच प्रारूप की जानकारी दी गई।

इसके बाद विभिन्न वर्गों के प्रारंभिक मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ भाग लिया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, एकाग्रता और तकनीकी कौशल देखने योग्य था। हर मुकाबला रोमांचक रहा और खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम दिन के सफल आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिन और भी अधिक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक होंगे। दूसरे दिन की शुरुआत बहुत ही रोमांचक रहा।


बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ी,आयोजक-सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिरगिट्टी की प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें। अधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। फाइनल मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और खिलाड़ियों की मेहनत व लगन को दर्शाया
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूजा विधानी (महापौर बिलासपुर), ऋषभ चतुर्वेदी (जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण),महर्षि बाजपेयी (मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा)देवेश खत्री (जिला संयोजक भाजपा सोशल मीडिया बिलासपुर), ए. सामंतराय सर,दिव्याश्री ,साहिस्ता बेगम, प्रिया शर्मा, विशिष्ट अतिथि अबीर बोस ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एकल विजेता के रूप में प्रथम स्थान पर सय्यद जैन अली (सेंट फ्रांसिस स्कूल)एवं दोहरा विजेता- ज़ैनुल अबिदिन और एम डी. आरिज़ (आत्मानंद लाला लाजपत राय स्कूल)तथा इसी कड़ी में बालिकाओं ने भी अपना शानदार प्रदर्शन दिया जिसमे विजेता रहें-अपराजिता (सेंट पॉल स्कूल), श्रीद्धि पाण्डेय और सांभवी अग्रवाल (केंद्रीय विद्यालय)एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

पुरे आयोजन के दौरान नृत्य शिक्षक टी. गिरधर राव का विशेष सहयोग रहा ये न सिर्फ बच्चों को नृत्य सिखाते है।इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए कुछ खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या सम्माननीय संतोषी डाकुआ के द्वारा प्रायोजकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया गया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया।प्रतिभागियों के अभिभावकों के द्वारा आयोजक विद्यालय टीम कों प्रोत्साहित किया गया।

