बिलासपुर / बिलासपुर नगर पालिका निगम की एमआईसी सदस्य सिरगिट्टी क्षेत्र की लोकप्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व की धनी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वर्तमान पार्षद श्रीमती केशरी इंगोले की पूज्य माता जी श्रीमती अनुसुइया बाई इंगोले का बीते रात 2.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रही थी 80 वर्ष की उम्र मे सिरगिट्टी गोविन्द नगर स्थित निवास मे अंतिम साँस ली उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है। इनका अंतिम यात्रा निवास स्थान से आज दोपहर 2 बजे सिरगिट्टी मुक्ति धाम में के लिए निकाला जाएगा वे सिरगिट्टी के वरिष्ठ भाजपा प्रतिनिधित्व सुंदर सिंह को सासु माँ थी।
स्वर्गीय अनुसुइया बाई इंगोले सिरगिट्टी क्षेत्र में एक सरल मिलनसार और करुणामयी ममतामयी व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं। वे विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थीं। उनका स्नेह,अपनापन और सहयोगी स्वभाव हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता था। उनका लोगो के प्रति इतना जुडाव था की वे अक्सर लोगो से मिलने उनके घरो तक पहुंच जाती थी। और आपसी प्रेम,सौहार्द और एकता का संदेश देती थीं। आज इनकी अंतिम यात्रा मे न सिर्फ राजनीति से जुड़े बल्कि क्षेत्र के वरिष्ठ जनो सहित युवा, समाज सेवकों की उपस्थिति रहेगी।
नवभारत “नवसंवाद” परिवार मृत आत्मा की शांति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है.. 💐💐🙏

