मौत के पहले का वीडियो वायरल-पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर की दी जान,
मुंगेली – एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। मुंगेली जिले का रहने वाला युवक अपने माँ बाप के साथ बिलासपुर में रह कर काम करता था और आज एक विडियों डाल कर युवक ने मुंगेली जिले के बामपारा गांव में अपने घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है युवक की मौत के बाद पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है बंगलादेश में हिंदू युवक की हत्या में सोशल मिडिया में मृतक युवक नरेश साहू 18 वर्ष पिता सुशील साहू ने अपने सोशल मिडिया पर कुछ पोस्ट किया था जिसके चलते विशेष समुदाय के युवकों ने और पुलिस ने मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसके चलते युवक मानसिक दबाव में था। मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र बामपारा गाँव का है, जहां युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी परेशानी का ज़िक्र किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान था। उनका कहना है कि बिलासपुर पुलिस पूछताछ और दबाव के चलते युवक मानसिक तनाव में चला गया और उसने ये कदम उठा लिया।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
? पुलिस अधिकारी:मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपों की निष्पक्षता से पड़ताल होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

