बिलासपुर । स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कुंबली इलेवन पाटन और श्याम इलेवन के बीच खेला गया।इस मैच के अतिथि सिम्स के डीन डॉ. रामणेश मूर्ति और उनकी धर्मपत्नी, अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. मनोज राय, डॉ. विनोद तिवारी रहे। सभी अतिथियों ने टॉस कराकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज जीतू की 53 रनों के धमाकेदार पारी अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। श्याम इलेवन के गेंदबाज राहुल ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। इस प्रकार कुंबली इलेवन पाटन की टीम ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।श्याम इलेवन की ओर से बल्लेबाज लव ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। वहीं कुंबली इलेवन पाटन के गेंदबाज शीतल और राजा ने 3 – 3 विकेट अर्जित किए। कुंबली इलेवन के बल्लेबाज जीतू को उनके 33 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया।आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।

शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है, जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। हमारा प्रयास रहता है कि शहरवासियों और दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।
(इस वर्ष विजेता टीम को दी जायेगी आकर्षक ट्राफी)
इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है। साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट फिल्डर समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।

