– थाना चकरभाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेला का मामला।

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वही मृतिका के परिवार वालो के आरोप के बाद दस दिन बाद पुलिस को कब्र खुदवाकर शव बाहर निकालना पड़ा ताकि पोस्टमार्टम के जरिए मौत क असली वजह सामने आ सके। यह पुरा मामला थाना चकरभाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेला का है जहाँ विवाह के पाँच साल बाद 23 वर्षीय युवती जया सांडे पति अर्जुन सांडे की अचानक हुई मौत ने युवती के परिवार और गांव दोनों को झकझोर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना 29 नवंबर की है जया सांडे सुबह घर के सामान्य कामकाज में व्यस्त थी इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को जानकारी दी और आराम करने चली गई परिवार के लोग जब कुछ देर बाद उसे देखने पहुंचे तो जया मृत मिली। सूचना मिलते ही पड़ोसी और ग्रामीण जुट गए जबकि खबर पाकर मायके पक्ष भी तत्काल गांव पहुंच गया। जया की मौत को लेकर मायके वालों ने शुरुआत से ही संदेह जताया उनका कहना था कि जया की मौत न तो सामान्य लग रही है और न ही परिजन इसके कारणों पर स्पष्ट जानकारी दे रहे थे। ग्रामीणों ने थाने मे रिपोर्ट करने की सलाह दी जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से जया के शव को दफन कर दिया गया।

(शक के आधार पर परिजनों ने 2 दिसंबर को किए रिपोर्ट)
अंतिम संस्कार के बाद भी युवती के माता पिता का शक कम नहीं हुआ इसके बाद उन्होंने 2 दिसम्बर को चकरभाठा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जया की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि सच्चाई को छिपाने के लिए जल्दबाजी में दफनाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी से कब्र खुदवाने की अनुमति मांगी अनुमति मिलने पर राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को कब्र खुदवाई गई और शव बाहर निकाला गया।
(गांव और दोनों परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार)
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जया की मौत प्राकृतिक थी आत्महत्या का मामला था या फिर यह किसी आपराधिक साजिश का परिणाम। वहीं आरोपों और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। अब पूरे गांव और दोनों परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जो इस रहस्य से पर्दा उठाएगी और सच्चाई के रास्ते को स्पष्ट करेगी।

