बिलासपुर/ आगामी अगस्त महिने को पोखरा के नेपाल मे होने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रिप बॉल चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय मैदान सरकंडा मे चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमे 40 से अधिक खिलाड़ी उपस्थित रहें कार्यक्रम को सफल बानाने मे आल इंडिया ड्रिप बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत राही , सचिव अरविंद चित्तौड़िया,छत्तीसगढ़ ड्रिप बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू एवं सचिव ऋतिक रजक,तेलंगाना से दुर्गम गुरुवेंद्र,बिहार से सूरज सिंह, मध्य प्रदेश से रूद्र सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय ड्रिपबाल टीम का चयन किया गया ड्रिपबॉल खेल मे बास्केटबॉल कोर्ट पर खेले जाने वाला खेल है।

ड्रिपबॉल खेल का अंतरराष्ट्रीय केंद्र फ्रांस है भारतीय ड्रिपबॉल टीम मे चयनित खिलाड़ी पुरुष वर्ग अंकित सिंह , वलय गोवर्धन,दुर्गेश सूर्यवंशी ,अमित नवरंग, पंकज सोनवानी, राहुल यादव, नरेश यादव , स्वप्निल राय, दुर्गेश यादव एवं महिला वर्ग मे खुशबू , मरियम लकड़ा, सुरमयी खांडेकर, श्रद्धा जाटवर, सलोमी कुजूर, स्नेहा शर्मा, शेफाली साहू, रिया तिवारी, इसके साथ ही दो खिलाडी तेलंगाना एक एक खिलाडी मध्य प्रदेश व बिहार एवं 3 खिलाडी उत्तरप्रदेश से भी चयनित है। इस भारतीय ड्रिपबॉल दल के कप्तान, उपकप्तान, मैनेजर व टीम कोच की कमान की घोषणा जल्द की जाएगी।

