– पानी के बीच उतरे कलेक्टर,आयुक्त, विधायक,बीईओ।
– इसी सेंटर मे होंगी आज आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सम्पन्न।
– शिक्षक टेबल का ब्रिज बनाकर पहुंचे स्कूल कक्ष।
बिलासपुर// सिरगिट्टी स्थित शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय गोकने नाले के बाढ़ की चपेट मे आ गया है। जिसके चलते यहां बच्चों की छुट्टी कर दी गई है परन्तु यहां आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होना है। पानी भरे होने के चलते इस परीक्षा पर भी संकट मंडराने की स्थिति की जानकारी होते ही जिला कलेक्टर,बिल्हा विधायक, आयुक्त,बीईओ सिरगिट्टी हाई स्कूल पहुँचे और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल प्रांगण मे भरे पानी के बीच जाकर जलभराव का जायजा लिए। जिसके बाद स्कूल के कमरे मे बैठक आयोजित की गई इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक धरमलाल कौशिक को बताया कि गोकने नाला यहां घुमावदार है जिस कारण स्कूल और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या होती है।


उन्होंने नाला को सीधा करने की मांग की जिस पर विधायक कौशिक द्वारा कलेक्टर और निगम आयुक्त को आने वाले समय में गोकने नाला को सीधा करने और स्कूल पहुंचने के लिए मुख्य सड़क से सीसी रोड बनाने की पहल करने की बात कहे जिला कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया है। वही विधायक द्वारा इसके लिए हर सम्भव प्रयास करने की बात कही गई है ताकि हर साल की इस समस्या का समाधान हो सके।

इस दौरान वार्ड पार्षद क्षेत्र जनप्रतिनिधि,बिलासपुर,डीईओ,बीईओ ,एसडीएम,तहसीलदार,जोन कमिश्नर,निगम स्वास्थ्य अधिकारी सहित निगम के अधिकारी व काफ़ी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

(इसी विद्यालय मे होंगी परीक्षा आयोजित)
शनिवार को सुबह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर,विधायक सहित अधिकारियो ने यहां पानी देखकर एग्जाम सेंटर बदलने की सोचे परन्तु व्यापमं ने प्रवेश पत्र में एग्जाम सेंटर तय कर दिया है। इस दिक्क़त को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अफसरों को इसी स्कूल में परीक्षा के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि स्कूल तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों के लिए तखत लगाया जाए ताकि उन्हें पानी में चलने की नौबत न आए। साथ ही ऐसे कमरों में एग्जाम लेने कहा जहां तक पानी न भरा हो इसके साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दिए।

(सिरगिट्टी अंडर ब्रिज की समस्या से हुए रूबरू) सिरगिट्टी तारबाहर अंडर ब्रिज मे रेलवे द्वारा काऊ कैचर कैटल लगाने के लिए 25 जुलाई से बढ़ाकर अगले 10 अगस्त तक अंडर ब्रिज बंद से आवागमन बंद कर दिया है जिसके चलते लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को काफ़ी तकलीफो से गुजरना पड़ रहा है। परन्तु रेलवे द्वारा काम काफी धिमी गति से कराया जा रहा है जिससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। उपस्थित विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर को अपनी समस्या बताए जहाँ कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा बिलासपुर डीआरएम से बात करने की बात कहे इससे पहले धर्म जागरण मंच से जुड़े भृगु अवस्थी द्वारा रेलवे ऑफिस मे अधिकारियो के नहीं मिलने से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को समस्या से रूबरू कराए ।

