बिलासपुर //
मोहनलाल साहू (भोला) उम्र 29 वर्ष निवासी खम्हरिया अपनी पत्नी व बच्चे व रिस्तेदारो के साथ हरेली के दिन अपनी वेगनआर से सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से वापसी के दौरान झलमला के तुंगन नाला के पूल के ऊपर से 3 फिट पानी बह रहा था कार मोहन चला रहा था।


उसमे 4 बड़े व 5 बच्चे सहित कुल 9 लोग थे सवार वह कार पानी के तेज बहाव में कार बह गई सभी लोग लगभग 60 फिट दूर बह गए थे किसी तरह सभी लोगो ने तैरकर बाहर आये साथ ही 4 बच्चों को बचा लिए लेकिन मोहन का 3 वर्षीय बेटे का हाथ छूट गया और वह कार सहित तेज बहाव में बह गया सूचना के बाद टीआई गोपाल सतपथी पुलिस टीम व 12 की टीम के साथ मौके पर पहुचे लेकिन रात के अंधेरे में ना ही मासूम तेजस का पता चल पाया और नाही कार का पता चल पाया हालांकि पुलिस व कुछ युवा ग्रामीणों ने नाला में तैरकर ढूंढने की कोशिश की लेकिन पता नही चल सका सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुचकर बच्चे व कार को ढूढेंगे पुलिस ने उम्मीद जताई कि पूल से 800 सौ मीटर दूर झलमला सेलर एनीकट में मिलने की संभावना है।

