– अधूरी कार्रवाई के संदेह पर उचित कार्रवाई की मांग लेकर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे युवक।
बिलासपुर- बिते दिनों चुचुहियापारा में पुराने विवाद को लेकर हुए एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है जिसमे एक महिला व अपचारी बालक भी सामिल है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुचुहियापारा नवापारा में बिते शनिवार के रात नवापारा में रहने वाले कैलाश यादव पिता विजय यादव उम्र 27 वर्ष की लाश शासकीय राशन दुकान के पीछे पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करते हुए दर्जन भर से अधिक लोगों से पूछताछ की वही मृतक के भाई व जिन दो युवकों से मारपीट की गई थी उनके बताए अनुसार पुलिस ने। सतनामी पारा निवासी धमेन्द्र पात्रे उर्फ पुकलू पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 28 वर्ष,जंयत पात्रे उर्फ कोंदा पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 30 वर्ष,रितु पात्रे पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 18 वर्ष 06 माह वर्ष,अजय पात्रे पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 34 वर्ष,करन नवरंग उर्फ परेवा पिता किशनलाल नवरंग उम्र 25 वर्ष,काजू नवरंग पिता किशनलाल नवरंग उम्र 22 वर्ष के साथ एक महिला तथा अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। सभी नयापारा गणेश नगर थाना सिरगिटटी निवासी है पुरानी रंजिश के चलते व हर समय मनीषा के साथ गाली गलौच करने पर इस घटना को अंजाम देने की बात कबुला है। पुलिस ने मामले में धारा 126,191(3) ,190,103(1)238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

(पुलिस कार्रवाई पर संतुष्ट नहीं सैकड़ो युवक पहुँचे थाने ) दरअसल घटना वाले दिन ही मृतक के भाई रुपेश ध्रुव व घटना के दौरान मारपीट के डर से भागे युवकों ने थाना पहुंचकर कैलाश ध्रुव की अपहरण के साथ ही उससे मारपीट करने वालो के नाम
दर्ज कराए थे। आरोपियों में कुछ के नाम नहीं होने के संदेह हुआ इसके साथ ही उन्हें थाने में नहीं लाने की बात सहित उचित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश था। जिन्होंने सैकड़ो की संख्या में थाने पहुंचकर थाने दार से जानकारी एकत्र की जिसके बाद सीएसपी निमितेश सिंह के द्वारा पुरी जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई के साथ ही सभी आरोपियों को तत्काल जेल भेजा गया तब लोग वहाँ से हटे। इस दौरान सिरगिट्टी थाने मे गहमा गहमी का माहौल बना रहा लोगों ने पुलिस प्रशासन से लगातार पेट्रोलिंग के साथ ही अवैध नशे के कारोबार पर विराम लगाने की मांग किए है।

