– प्रियंका की हुई मौत ज्योति, अंजली, संतोषी का उपचार जारी।
– मामला फूड पॉइजनिंग या फिर जहर खुरानी का बना सस्पेंस।
बिलासपुर – सिरगिट्टी स्थित एक नेटवर्किंग मार्केटिंग में काम करने वाले चार युवतियों की तबियत अचानक खराब हो गई। सभी को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ एक युवती की मौत हो गई वही अन्य तीनो युवती का उपचार अस्पताल में जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र सरगिट्टी में कुछ नेटवर्किंग मार्केट संचालित है जहाँ छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के साथ आदिवासी आदिवासी क्षेत्रों के अलावा बिहार,झारखंड, उड़ीसा सहित कई राज्यों के युवक युवतियाँ सहित नाबालिक डायरेक्ट सेलिंग के नाम पर कॉस्मेटिक व कृषि सामग्री की बिक्री करने वाले नेटवर्किंग मार्केट में काम करते है। जिसमे अनूपपुर मध्य प्रदेश निवासी प्रियंका सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 18 वर्ष, ज्योति सिंह पिता उदय नारायण सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़,संतोषी सिंह पिता नरेंद्र सिंह वर्ष निवासी अनूपपुर,अंजली सिंह पिता रामप्रसाद निवासी अनूपपुर सभी की तबियत एक एक करके बिगड गई। सभी को उनके साथ कमरे में रहने वाली सहेलियों के द्वारा उपचार हेतु सिम्स लाया गया जहाँ सदिग्ध परिस्थिति में प्रियंका सिंह की मौत हो गई वही अन्य तीनो को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का इलाज जारी है। एक साथ तीन से चार युवतियों की अचानक तबियत खराब होने से सिरगिट्टी क्षेत्र सहित संबंधित मार्केटिंग कंपनी में खलबली मच गई। पहले तो इसे जहर खुरानी के मामले से जोड़ा जा रहा था परन्तु पुलिस की माने तो सभी लड़कियां फुट पॉइजनिंग की शिकार हुई है। वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसके रिपोर्ट आने के बाद मामले में मौत की वजह का पता चल जाएगा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।



(मृतका प्रियंका)
(पिता बोले बेटी पढ़ाई के नाम पर आई यहां) मृतका प्रियंका सिंह के पिता को पहले बेटी की तबियत अचानक खराब होने की जानकारी मृतका के साथ रहने वाले सहेलियों ने दी। जिसके बाद पिता उसे देखने बिलासपुर के लिए निकल पड़ा रास्ते में उसे बेटी की मौत होने की जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंचे पिता ने बताया की बेटी यहां पढ़ाई करने आई थी फोन पर भी अक्सर क्लास में पढ़ाई होने की बात करती थी परन्तु ओ यहां आकर क्या करती थी इसकी जानकारी नहीं है।
(फूल माला के साथ निकले थे सभी)
सूत्रों की माने तो बिते रविवार सिरगिट्टी मुक्तिधाम स्थित एक निजी भवन में रविवार को उक्त नेटवर्किंग मार्केट द्वारा कार्यक्रम कराया गया था । जिसमे एक साथ कई लोग सामिल हुए अच्छे नेटवर्क बनाने वालो को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया था। जानकारी के मुताबिक यहां खाने की व्यवस्था भी रही जिसमे सभी युवतियाँ सामिल हुई। मृतिका की सहेली श्याम लता ने बताया की सभी हमारे साथ खाना खाए परन्तु बाहर निकलने के बाद क्या खाए मुझे जानकारी नहीं है।

निमितेश सिंह (सीएसपी)
बिते रात चार लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली थी जिसमे से एक युवती की मौत हो गई है। बाकि सभी के इलाज चल रहें है, प्रथम दृष्टि फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है पीएम कराया गया है मौत के असल वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा

